फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cricketer Aditi Sheoran honored by Jat Sabha

Haryana: क्रिकेटर अदिति श्योराण को जाट सभा ने किया सम्मानित, चंडीगढ़ टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी

Tue, 27 Jan 2026 01:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 27 Jan 2026 01:36 PM IST
सार

युवा क्रिकेटर को जाट सभा की ओर से कैश अवॉर्ड भी दिया गया। अदिति चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है।

विज्ञापन
Cricketer Aditi Sheoran honored by Jat Sabha
क्रिकेटर अदिति श्योराण को किया जाट सभा ने किया सम्मानित - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीप जिले के दुभेटा गांव की होनहार खिलाड़ी क्रिकेटर अदिति श्योराण को इस साल जाट सभा की ओर से प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार के लिए चुना गया। पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित जाट सभा भवन में आयोजित सर छोटू राम की 145वीं जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अदिति को सम्मानित किया गया।  समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह चौधरी के अलावा जाट सभा के चेयरमैन और हरियाणा के पूर्व डीजीपी डॉ. महेंद्र सिंह की मौजूदगी में अदिति श्योराण को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


युवा क्रिकेटर को जाट सभा की ओर से कैश अवॉर्ड भी दिया गया। अदिति चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है। अदिति यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) चंडीगढ़ की ओर से बीसीसीआई चैंपियनशिप में अंडर-15 और अंडर-19 महिला टीम में खेल चुकी है। अदिति सेक्टर-16 स्थित चंडीगढ़ प्रशासन की क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट की बारीकियां सीख रही है। 
विज्ञापन


काफी कम उम्र में अदिति ने स्टेट, नेशनल और बीसीसीआई जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है । 12 साल से भी कम उम्र में क्रिकेट खेलने वाली अदिति को उनकी प्रतिभा और खेल कौशल के लिए कई खेल पुरस्कार भी मिले हैं। साल 2025 में चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर स्टेट अवॉर्ड के अलावा उन्हें हरियाणा सरकार की ओर से भी स्पोर्ट्स एक्सीलेंसी अवॉर्ड से 26 जनवरी 2025 को सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट सभा की ओर से सम्मानित किये जाने पर अदिति ने कहा कि किसी भी स्तर पर खिलाड़ी को प्रोत्साहन देना उसे आगे बढ़ने में मदद करता है। अदिति ने कहा कि खेल हो, पढ़ाई हो  या जीवन का कोई भी क्षेत्र प्रतिभा से अधिक अनुशासन और कड़े अभ्यास से कोई भी मंजिल पाई जा सकती है। हाल ही में अदिति श्योराण को हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी(एमडीयू) की ओर से स्कूल स्तर की खिलाड़ी को पहली बार यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया है। स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर शांता और कोच संजीव पठानिया ने अदिति को सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed