फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Creta rider fired in the air on Rohtak-Panipat highway, case filed

Sonipat News: रोहतक-पानीपत हाईवे पर क्रेटा सवार ने किया हवाई फायर, मुकदमा

Wed, 19 Feb 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Creta rider fired in the air on Rohtak-Panipat highway, case filed
फोटो 04: सोनीपत के गोहाना में नेशनल हाईवे-709 पर कार में सवार होकर बंदूक से फायर करता दिख रहा स - फोटो : संवाद
गोहाना। रोहतक-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग -709 पर क्रेटा सवार युवक ने हवाई फायर कर दिया। तीन युवक अपनी गाड़ी में ढाबे से खाना लेने जा रहे थे। उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने के बाद बंदूक से फायरिंग की गई। फायरिंग की वीडियो सामने आई है। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सैनीपुरा निवासी रविंद्र ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उनके भतीजे का जन्मदिन था। इस दौरान उनके दोस्त दिल्ली के मनीष और सतीश गांव में उनके घर आए थे। रात 10 बजे वह तीनों मनीष की स्कार्पियो में बैठ कर रोहतक-सोनीपत नेशनल हाईवे के बाईपास के निकट ढाबे से खाना लेने जा रहे थे। वह जब हाईवे पर ट्रक यूनियन के पास पहुंचे तो क्रेटा ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया। क्रेटा में बाई तरफ बैठे युवकों ने शीशे उतारकर बंदूक बाहर निकाली और हवाई फायर किया। इस घटना का उन्होंने अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed