फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Craving for water, the road got jammed and rained on the administration

पानी को तरसे तो सड़क पर जाम लगा प्रशासन पर बरसे

Tue, 03 May 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Craving for water, the road got jammed and rained on the administration
तिरंगा चौक के पास मानव शृंखला बनाकर गोहाना रोड जाम करतीं मालवीय नगर की महिलाएं। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर के लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल किल्लत से परेशान होकर मंगलवार को दो कॉलोनियों के लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष जताया। शीशराम बाग कॉलोनी के घरों पानी की आपूर्ति कम होने से गुस्साए लोगों ने सूरी पेट्रोल पंप वाली गली को 40 मिनट तक जाम रखा। निगम के कनिष्ठ अभियंता ने मौके पर पहुंच लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। वहीं मालवीय नगर के लोगों ने तिरंगा चौक पर गोहाना रोड जाम कर दिया। चौकी प्रभारी बिजेंद्र कुमार लोगों को शांत कराकर 20 मिनट में जाम खुलवाया। इस दौरान वाहन चालक परेेेशान रहे। शीशराम बाग कॉलोनी के लोगों का आरोप था कि कॉलोनी में 20 दिन से पानी की आपूर्ति नाममात्र की हो रही है। समस्या को लेकर वह 25 अप्रैल को मेयर निखिल मदान व निगम के अधिकारियों को लिखित में शिकायत देकर आए थे। इसके बावजूद अभी तक पेयजल आपूर्ति बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। लोगों का कहना था कि निगम के अधिकारियों ने पानी की मुख्य लाइन में नई वॉल्व लगाकर यहां से पानी की आपूर्ति दहिया कॉलोनी में कर रखी है। जिसकी वजह से कॉलोनी में पानी की आपूर्ति बहुत कम हो रही है। घरों में मुश्किल से 10 बाल्टी पानी की आपूर्ति हो पाती है।
विज्ञापन

पानी की कमी बनी मुसीबत
लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में पानी की कमी उनके लिए मुसीबत बन चुकी है। मुख्य लाइन में वॉल्व लगाने से पानी की किल्लत बनी हुई है और अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे। इसके चलते उन्हें रोड जाम करने के लिए मजबूर होना पड़ा। सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी व नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार मौके पर पहुंचे। कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि दहिया कॉलोनी के कुछ हिस्से में पानी की आपूर्ति करने के लिए मुख्य लाइन में वॉल्व लगाई है। वहीं बिजली संकट की वजह से ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति कम हो रही है। बिजली आपूर्ति ठीक होने पर पानी की आपूर्ति बेहतर हो जाएगी। कॉलोनी के लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए हरसंभव कदम उठाया जाएगा। उसके बाद लोगों ने करीब 11.50 बजे जाम खोल दिया। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

गली के अंतिम छोर तक पानी आपूर्ति न होने से सड़क पर उतरे मालवीय नगर के लोग
मालवीय नगर की गली नंबर एक में अंतिम छोर तक पानी आपूर्ति नहीं हो रही। जिसके कारण भीषण गर्मी में लोगों के सामने पेयजल संकट मुसीबत बन गया है। इससे परेशान होकर लोग मंगलवार दोपहर सड़क पर उतर आए और तिरंगा चौक के पास मानव श्रृंखला बनाकर गोहाना रोड जाम कर दिया। आवाजाही बंद होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। महिलाओं का आरोप था कि लंबे समय से गली के अंतिम छोर तक निगम की ओर से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। नगर निगम की ओर से कभी-कभी पानी के टैंकर भेजे जाते हैं। निगम अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अंतिम छोर तक पानी आपूर्ति नहीं होने के कारण उन्हें बाईपास पर लगे हैंडपंप से पानी लेकर आना पड़ रहा है। उनका कहना है कि निगम कार्यालय में समय पर पानी के बिल जमा कराने के बावजूद सुविधा नहीं मिल रही है। लोगों को निगम के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जाम की सूचना मिलने के बाद गोहाना रोड चौकी प्रभारी बिजेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्या सुनकर निगम अधिकारियों से उनकी फोन पर बात कराई। इसके बाद उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। करीब 20 मिनट बाद जाम खुलने से वाहन चालकों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम ने बढ़ाई वाहन चालकों की मुसीबत
पहले सूरी पेट्रोल पंप वाली गली और बाद गोहाना रोड पर जाम लगाए जाने से वाहन चालकों को काफी परेेेशानी से जूझना पड़ा। सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में जाम लगने से वाहन चालक काफी दूर से चक्कर काटकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। इस दौरान काफी वाहन चालक गर्मी में जाम में भी फंसे रहे। जाम नहीं खुलता देख वह वापस मुड़कर चले गए। उधर गोहाना रोड जाम होने से कुछ देर में ही वाहनों की कतार लग गई। पुलिस को दूसरे मार्गों से वाहनों को निकालना पड़ा। जाम खुलने के बाद ही वाहन चालकों को राहत मिल सकी।
कोट
शीशराम बाग कॉलोनी के पास मुख्य लाइन में वॉल्व लगाकर दहिया कॉलोनी के कुछ हिस्से में पानी आपूर्ति शुरू की है। कॉलोनी में जरूरत से ज्यादा पानी आपूर्ति हो रहा था। फिलहाल बिजली संकट की वजह से पानी की आपूर्ति कम हो गई है। जल्द उनकी समस्या दूर कराई जाएगी। वहीं मालवीय नगर स्थित गली नंबर एक के अंतिम छोर तक पानी की आपूर्ति टैंकरों की कराई जा रही है। मालवीय नगर व अशोक नगर की गलियां में पानी की आपूर्ति मुख्य लाइन में लगी एक वॉल्व से की जाती थी। मुख्य लाइन में दूसरी वॉल्व लगाकर दोनों कॉलोनियों की पानी आपूर्ति अलग कर दी है। अब लोगों को पेयजल किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा।

निजेश कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम सोनीपत

सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में सड़क जाम किए जाने के बाद महिलाओं को समझाते पुलिस कर्मी। संवाद

सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में सड़क जाम किए जाने के बाद महिलाओं को समझाते पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed