फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crackdown on drug smugglers: Two arrested with four and a half kilograms of marijuana

मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा : साढ़े चार किलो गांजा सहित दो गिरफ्तार

Tue, 31 Dec 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 31 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on drug smugglers: Two arrested with four and a half kilograms of marijuana
सोनीपत। गांव खेवड़ा-पलड़ी मार्ग से क्राइम यूनिट खरखौदा की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के दो आरोपियों किया गिरफ्तार है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के इकराम नगर मुस्तफाबाद निवासी बिलाल व गाजियाबाद के एक मीनार मस्जिद लोनी निवासी रियाजुद्दीन है। आरोपियों से करीब साढ़े चार किलो गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


क्राइम यूनिट खरखौदा में नियुक्त एसआई रत्तन ने पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ बहालगढ़ रोड पर थे। उसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक मादक पदार्थ लेकर उसकी तस्करी करने आए हैं। वह गांव पलड़ी की तरफ से गांव खेवड़ा की तरफ पैदल अ रहे हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पलड़ी-खेवड़ा रोड से दो संदिग्ध को पकड़ लिया। पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी के सामने तलाशी ली तो उनके बैग में दो पॉलिथीन के अंदर गांजा मिला। पुलिस ने बैग से 4 किलो 518 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपियों की पहचान बिलाल व रियाजुद्दीन के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप

-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed