फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crackdown on defaulting property owners, notices issued to 200 for property sealing

Sonipat News: डिफाल्टर प्रॉपर्टी मालिकों पर शिकंजा, 200 को प्रॉपर्टी सीलिंग के नोटिस जारी

Mon, 10 Feb 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on defaulting property owners, notices issued to 200 for property sealing
सोनीपत। नगर निगम ने गृहकर के करोड़ों रुपये दबाकर बैठे डिफाल्टर प्रॉपर्टी मालिकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने 200 डिफाल्टर प्रॉपर्टी मालिकों को प्रॉपर्टी सील करने के नोटिस जारी कर दिए हैं। पहले चरण में पांच-पांच लाख रुपये या इससे ज्यादा का गृहकर जमा न कराने वालों का चयन किया गया है। बार-बार कहने के बावजूद कई साल से डिफाल्टर प्रॉपर्टी मालिकों ने गृहकर जमा नहीं कराया है। संयुक्त आयुक्त ने क्षेत्रीय कर अधिकारी को अब ऐसे प्रॉपर्टी मालिकों की प्रॉपर्टी सील करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से चालू वित्त वर्ष में 40 करोड़ रुपये गृहकर वसूल करने का लक्ष्य रखा हुआ है। नगर निगम कार्यालय में 5.60 कराेड़ रुपये जमा हो पाया है। अब डेढ़ माह में लक्ष्य को पाना नगर निगम अधिकारियों के लिए चुनौती है। अब नगर निगम ने गृहकर जमा न कराने पर बड़े डिफाल्टरों को चिह्नित किया है। पहले चरण में 200 बड़े डिफाल्टर प्रॉपर्टी मालिकों को प्राॅपर्टी सील करने के नोटिस जारी किए हैं। अगर डिफाल्टर प्रॉपर्टी मालिकों ने गृहकर जमा नहीं कराया तो निगम की ओर से प्रॉपर्टी सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम ने लंबे समय से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का गृहकर जमा न कराने 200 डिफाल्टर प्राॅपर्टी मालिकों को नोटिस जारी किया है। बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद डिफाल्टर प्राॅपर्टी मालिक करोड़ों रुपये का गृहकर जमा नहीं करा रहे हैं। निगम अधिकारियों ने कहा कि यदि एक सप्ताह में डिफाल्टरों ने गृहकर जमा नहीं कराया तो दोबारा नोटिस जारी किए जाएंगे। उसके बाद बकाया गृहकर जमा नहीं कराया तो उनकी इमारतें तक सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में चुनाव में उलझे रहे अधिकारी
चालू वित्त वर्ष 2024-25 में नगर निगम अधिकारी चुनाव में उलझे रहे। इसकी वजह से अब तक 5.60 करोड़ रुपये गृहकर जमा हो सका। वित्त वर्ष की शुरुआत में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए। उसके बाद अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने के अधिकारी चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त रहे। अब मेयर उप चुनाव होने के कारण अब आचार संहिता लग चुकी है। 2 मार्च को होने वाले मेयर उप चुनाव को लिए अधिकारियों की चुनाव प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।


--
डिफाल्टर प्राॅपर्टी मालिकों को प्रॉपर्टी सील करने के नोटिस जारी किए हैं। जल्द ही प्रॉपर्टी सील करने का अभियान शुरू किया जाएगा। लोगों से अपील है कि जल्द गृहकर जमा कराएं।
- राजेंद्र कुमार, क्षेत्रीय कर अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed