{"_id":"6694016e0acf442f61035fce","slug":"crackdown-on-cyber-fraudsters-gang-involved-in-cheating-in-stock-market-by-luring-profits-busted-nine-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1002-121299-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकंजा : शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नौ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकंजा : शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नौ आरोपी गिरफ्तार
Sun, 14 Jul 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 14 Jul 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 47.38 लाख रुपये ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साइबर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नौ साइबर ठगी के नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उनसे 5.47 लाख रुपये नकद, 4.60 लाख की एफडी, 16 मोबाइल फोन व 44 सिम समेत अन्य सामान जब्त किया है।
ओमैक्स सिटी सोनीपत निवासी लोकेश ने 24 जनवरी को साइबर थाने में शिकायत दी थी कि अक्तूबर, 2023 में उनकी पहचान ब्रोकर आनंद से हुई थी। उसने खुद को कोलकाता स्थित एक्सेल स्टाक कंपनी में कर्मचारी बताया था। उसने उन्हें विदेशी मुद्रा में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। उन्होंने 18 अक्तूबर, 2023 को 1.82 लाख दिए। उसके बाद उससे निवेश के नाम पर रुपये ट्रांसफर करवाते रहे। उनसे करीब 47.38 लाख लिए गए। उनसे ईमेल आईडी से 27 अक्तूबर 2023 को पोर्टफोलियो पर 7 लाख 77 हजार रुपये की राशि की मांग की। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने जनवरी में मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन प्रबिना पी. ने बताया कि साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बसंत कुमार की टीम ने मुकदमा दर्ज करने के बाद 9 साइबर ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने नकदी व मोबाइल किए बरामद
पुलिस टीम ने उनसे 5.47 लाख रुपये, 4.60 लाख की एफडी भी जब्त की है। इस दौरान अलग-अलग आरोपियों से 16 मोबाइल, 44 सिम कार्ड, 59 सिम के लिफाफे, आठ मोबाइल बॉक्स भी बरामद किए गए हैं।