Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CP honored silver medalist ASI

Sonipat News: रजत विजेता एएसआई को सीपी ने किया सम्मानित

Wed, 22 Oct 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
CP honored silver medalist ASI
फोटो :18: सोनीपत के राई स्थित अपने कार्यालय में एएसआई विपिन को सम्मानित करतीं सीपी ममता सिंह। स
सोनीपत। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने अपने राई स्थित कार्यालय में मंगलवार को मधुबन में संपन्न हुए ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर गेम्स में सुपर हैवी भार वर्ग में रजत पदक विजेता एएसआई विपिन को सम्मानित किया।
विज्ञापन


सोनीपत में नियुक्त एएसआई विपिन वर्तमान में सीएसओ मधुबन में रहकर कुश्ती का अभ्यास करते हैं। विपिन ने ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर गेम्स में सुपर हैवी भार वर्ग में रजत पदक जीतकर मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने विपिन के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें कैश रिवॉर्ड प्रदान किया। ममता सिंह ने कहा कि खेल अनुशासन व आत्मविश्वास का प्रतीक हैं। पुलिस बल में फिटनेस और मनोबल बनाए रखने के लिए खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। एएसआई विपिन जैसे समर्पित खिलाड़ी पूरे विभाग के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी किया बेहतर प्रदर्शन

एएसआई विपिन का पुलिस रेसलिंग में बेहतर करियर रहा है। वह कई बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग में कांस्य, वर्ष 2021 में ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग में स्वर्ण और वर्ष 2023 में ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed