फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cows will not be seen on the roads, tender issued to catch them

Sonipat News: सड़कों पर नहीं दिखाई देंगे गोवंश, पकड़ने के लिए लगाया टेंडर

Fri, 07 Jun 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Jun 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Cows will not be seen on the roads, tender issued to catch them
सोनीपत के सेक्टर-23 में सड़क किनारे खाली मैदान में घूमते गोवंश। संवाद
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे गोवंश सड़कों पर दिखाई नहीं देंगे। इससे शहरवासियों को काफी राहत मिल सकेगी। गाेवंशों को पकड़ने केे लिए नगर निगम ने टेंडर लगाया है। करीब छह माह पहले गोवंशों को पकड़ने का टेंडर खत्म हो गया था। उसके बाद से इनको पकड़ने का कार्य बंद है। सड़कों पर गाेवंशों की संख्या बढ़ रही है। इसके चलते वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने पड़ रहे हैं। गोवंश के सड़क पर आने की वजह से दुर्घटना होने की आशंका रहती है। अब आचार संहिता हटते ही नगर निगम ने टेंडर लगाया है। टेंडर आवंटित होते ही गोवंशों को पकड़कर हरसाना कलां व कुमासपुर स्थित नंदीशालाओं में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर को कैटल फ्री बनाने के दावे किए जाते है, लेकिन गोवंशों को पकड़ने के लिए छह माह तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को लेकर शहरवासी व वाहन चालक परेशान हैं। गोवंशों को पकड़ने के लिए लगाया गया नगर निगम का टेंडर 15 दिसंबर 2023 में खत्म हो चुका है। इसके बाद से निगम क्षेत्र में बेसहारा गोवंशों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहरवासी नगर निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुके थे। मार्च में लगी आचार संहिता के बाद टेंडर प्रक्रिया रूक गई थी। आचार संहिता हटते ही नगर निगम ने गोवंशों को पकड़ने के लिए टेंडर लगाया है।
विज्ञापन

गोवंश की वजह से हो चुके हादसे
-17 अगस्त 2023 को गोहाना रोड बाईपास स्थित फ्लाईओवर के पास बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दो भाई सड़क पर गिर गए। इसी दौरान ट्रक ने एक भाई को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विकास नगर में 25 अक्तूबर, 2022 को एक सांड़ ने सेवानिवृत्त शिक्षक व महिला को घायल कर दिया था।
-अक्तूबर, 2020 में गांव जुआं निवासी अशोक (48) की बाइक सड़क पर लड़ रहे गोवंशों से टकरा गई थी। गोहाना रोड पर गांव गढ़ी ब्राह्मणान के पास हादसे में उनकी जान चली गई थी।

- 22 दिसंबर, 2019 को खरखौदा के दिल्ली रोड पर बुजुर्ग सब्जी विक्रेता बलदेव को सांड़ ने पटककर मार दिया था।
-12 दिसंबर, 2019 को जगदीशपुर के रामपाल की सांड़ की चपेट में आकर मौत हुई।
-29 जुलाई, 2019 को गांव सेवली में पूर्व सरपंच राजेंद्र की सांड़ ने टक्कर मार-मारकर जान ले ली थी।
-4 मार्च 2019 को सिक्का काॅलोनी में सीता को सांड़ ने पटककर मार दिया था।



वर्जन

आचार संहिता हटते ही गोवंशों को पकड़ने के लिए टेंडर लगा दिया गया है। अगले सप्ताह टेंडर खोल दिया जाएगा। टेंडर आवंटित होने के बाद गोवंशों को पकड़कर नंदीशालाओं में भेजा जाएगा।

साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed