{"_id":"6838bf561e596b4e9e0817c3","slug":"cover-shed-of-jahri-road-underpass-installed-seven-months-ago-blown-away-in-storm-sonipat-news-c-197-1-snp1008-137297-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आंधी में उड़े सात माह पहले लगे जाहरी रोड अंडरपास के कवरशेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आंधी में उड़े सात माह पहले लगे जाहरी रोड अंडरपास के कवरशेड
Fri, 30 May 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 30 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड बाईपास के नजदीक जाहरी रोड स्थित रेलवे अंडरपास पर लगाया गया कवरशेड करीब 7 माह में ही उखड़ने लगे हैं। सोमवार को आई आंधी में दो शेड उड़ गए थे। लोक निर्माण विभाग ने अक्तूबर 2024 के अंत में अंडरपास पर नए कवरशेड लगवाकर अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा करवाया था। ऐसे में अगर बारिश होती है तो अंडरपास में पानी भर जाएगा। लोगों को आवागमन करने में परेशानी होगी।
दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर सोनीपत जिले के तहत आने वाले 7 अंडरपास को वैसे तो रेलवे और लोक निर्माण विभाग ने इनको कवरशेड लगाकर ढका हुआ है, मगर सोमवार को आई तेज आंधी में जाहरी रोड स्थित रेलवे अंडरपास के कवरशेड की कुछ शीटें उखड़ गईं। अगर अब बारिश होती है तो उसमें पानी भर जाएगा। इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी होगी।
जाहरी रोड और हरसाना कलां फाटक पर बने अंडरपास का करीब 25 फीसदी निमर्णण और कवरशेड लगाने का कार्य करीब 50 लाख रुपये से अक्तूबर 2024 में पूरा किया गया था। ऐसे में 7 महीने में ही जाहरी रोड अंडरपास पर लगाए गए कवरशेड उखड़ने लगे हैं।
विज्ञापन
7 गांवों के लोगों की बढ़ सकती है परेशानी
अगर बारिश होती है तो जाहरी रोड अंडरपास में पानी भरना तय है। ऐसे में दोनों ओर लगते गांव जाहरी, थरिया, सहजादपुर, ठरू, कामी, भूर्री व सांदल कलां के लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही आने-जाने वाले वाहन चालकों की भी पानी भरने से मुसीबत बढ़ेगी।
वर्ष 2020 में योजना तैयार कर बनाए थे अंडरपास
दिल्ली-मथुरा रेलमार्ग की तर्ज पर रेलवे ने वर्ष 2020 में दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर भी आबादी वाले हिस्सों में फाटक की जगह अंडरपास बनाने की योजना तैयार की थी। वाहन चालकों को फाटक खुलने का इंतजार न करना पड़े, इसी उद्देश्य से सोनीपत क्षेत्र में करीब सात जगह अंडरपास बनाए गए थे। वर्ष 2021 में प्रत्येक अंडरपास के निर्माण पर करीब 2.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन चार अंडरपास पर कवरशेड सहित करीब 25 फीसदी कार्य अधूरा रह गया था। वर्ष 2023 में बाबा काॅलोनी व कामी रोड पर बने अंडरपास के कार्यों को पूरा किया गया था।
बाईपास के नजदीक जाहरी रोड पर बने अंडरपास से आंधी के कारण कवरशेड की तीन शीटें उखड़ी हैं। इन शीटों को विभाग की ओर से एक सप्ताह के अंदर लगवा दिया जाएगा। बारिश का पानी अंडरपास में नहीं भरने दिया जाएगा। -धर्मेंद्र राठी, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग।