फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cousin hatches deadly plot with friends: Youth murdered with an awl, younger brother injured.

ताऊ के बेटे ने दोस्तों संग रची खूनी साजिश : सुए के वार से युवक की हत्या, छोटा भाई घायल

Tue, 30 Jun 2026 04:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Jun 2026 04:28 AM IST
विज्ञापन
Cousin hatches deadly plot with friends: Youth murdered with an awl, younger brother injured.
फोटो :: सोनीपत के गोहाना के गांव खंदराई में युवक की हत्या के बाद एकत्रित परिजन व ग्रामीण। स्रोत
गोहाना। गांव खंदराई में पारिवारिक और पुरानी रंजिश ने सोमवार को सुबह खूनी रूप ले लिया। शिव मंदिर के समीप घूमने गए दो सगे भाइयों पर घात लगाकर किए गए हमले में 28 वर्षीय सोमबीर की बर्फ तोड़ने के सुए से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई जबकि उनके भाई प्रवीन उर्फ सोनू को घायल कर दिया।
विज्ञापन

वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गांव खंदराई निवासी प्रवीन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि सोमवार सुबह करीब छह बजे वह और उनका भाई सोमबीर घर से करीब 100 मीटर दूर शिव मंदिर के पास बने सार्वजनिक शौचालय की ओर घूमने गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां पहले से ही उनके ताऊ का बेटा विनोद और उसके साथी हथियारों के साथ घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही दोनों भाई वहां पहुंचे, आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रवीन ने बताया कि विनोद, आदित्य, मोहित और अन्य साथियों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए तथा अन्य धारदार हथियारों से वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के दौरान सोमबीर के सिर पर गंभीर चोट पहुंची जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो हमलावर भाग गए। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को परिजन नागरिक अस्पताल गोहाना लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने सोमबीर को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, प्रवीन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद भगत फूल सिंह राजकीय महिला चिकित्सा विश्वविद्यालय, खानपुर कलां रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।


दो दिन पुराना विवाद बना हत्या की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो दिन पहले खंदराई मोड़ स्थित विनोद की फास्ट फूड दुकान पर प्रवीन और विनोद के बीच कहासुनी हुई थी। इस दौरान आदित्य भी मौजूद था, जो दुकान पर काम करता है। विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई थी। पुलिस का मानना है कि इसी रंजिश के चलते सोमवार को हमले की साजिश रची गई।


दो साल पुरानी रंजिश ने बढ़ाई दुश्मनी
मामले की एक और पृष्ठभूमि भी सामने आई है। करीब दो वर्ष पूर्व आदित्य की परिचित युवती से अभद्रता के आरोप में प्रवीन पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मामले में प्रवीन जेल भी गया था। आरोप है कि विनोद लगातार आदित्य और उसके परिवार का समर्थन करता रहा जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ता गया। हालिया विवाद ने इसी पुरानी रंजिश को खूनी संघर्ष में बदल दिया।


छोटे भाई के सामने बुझ गई बड़े भाई की जिंदगी
मृतक के भाई अभिषेक ने बताया कि घर से कुछ ही दूरी पर हुए हमले की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। वहां दोनों भाई गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। सोमबीर के शरीर पर चोटों के कम निशान दिखाई दे रहे थे लेकिन सिर पर लगी गंभीर चोट के कारण वह अचेत थे जबकि प्रवीन के शरीर पर कई चोटें थीं। अस्पताल पहुंचने तक सोमबीर की हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी और उसने दम तोड़ दिया।


मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रवीन की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

फोटो :: सोनीपत के गोहाना के गांव खंदराई में युवक की हत्या के बाद एकत्रित परिजन व ग्रामीण। स्रोत

फोटो :: सोनीपत के गोहाना के गांव खंदराई में युवक की हत्या के बाद एकत्रित परिजन व ग्रामीण। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed