{"_id":"645d437b51308436f3079dd6","slug":"cousin-arrested-for-killing-youth-sonipat-news-c-17-1-150598-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवक की हत्या में आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवक की हत्या में आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार
Fri, 12 May 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 12 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई। गांव खेवड़ा में पंचायती जमीन की बोली के बाद युवक को पांच गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव खेवड़ा निवासी दीपक है। आरोपी मृतक का चचेरा भाई है। वहीं पुलिस ने मामले में आरोपी के नाबालिग साथी को भी पकड़ा है। आरोपी दीपक को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
मूलरूप से गांव खेवड़ा फिलहाल बहालगढ़ निवासी निर्मला ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया था कि उनका बड़ा बेटा सूरज खेतीबाड़ी करता था। वह उनसे अलग सोनीपत के पटेल नगर में रह रहा था। उनका बेटा गांव खेवड़ा में अपनी पैतृक 10 एकड़ जमीन के साथ ही गांव में पंचायती जमीन पट्टे पर लेकर खेती करता था। सोमवार दोपहर को गांव में पंचायत जमीन की बोली के बाद सामुदायिक भवन में उनके बेटे की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या सूरज के नाम पर छोड़ी गई पट्टे की जमीन की रंजिश में की थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उनके देवर रमेश के बेटे दीपक ने अचानक सूरज पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थी। इस दौरान सोनू को भी पेट के पास एक गोली लगी थी। बाद में सूरज की मौत हो गई थी। उसे पांच गोली लगी मिली थी। पुलिस ने निर्मला के बयान पर उनके देवर रमेश, सुरेश व परमजीत, परिवार के सोनू, रमेश की पत्नी दर्शना ने मिलीभगत कर दीपक व सुनील के साथ मिलकर उनके बेटे सूरज की हत्या कराई है। पुलिस ने सातों के खिलाफ हत्या व षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
अब बहालगढ़ थाना प्रभारी ऋषिकांत की टीम ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। उसके नाबालिग साथी को भी काबू किया गया। दीपक को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
गांव खेवड़ा में पंचायती जमीन की बोली के दौरान युवक की हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी व मृतक के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक नाबालिग भी पकड़ा गया। मुख्य आरोपी को रिमांड पर लिया है।
इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़