फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Councilor complained to CM window and raised demand for re-installation of gate of Basant Vihar.

Sonipat News: पार्षद ने सीएम विंडो पर शिकायत कर बसंत विहार का गेट दोबारा लगाने की उठाई मांग

Tue, 09 Jun 2026 03:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Jun 2026 03:43 AM IST
विज्ञापन
Councilor complained to CM window and raised demand for re-installation of gate of Basant Vihar.
गन्नौर। वार्ड नंबर 11 के पार्षद सतबीर शर्मा ने बसंत विहार के मुख्य गेट को हटाए जाने के मामले में सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में स्थानीय लोगों के अलावा कई पार्षदों ने भी समर्थन में हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया है कि काॅलोनीवासियों के विरोध और आपत्तियों के बावजूद मुख्य गेट को हटा दिया गया जिससे क्षेत्र के लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। पार्षद ने शिकायत में कहा कि काॅलोनी के अधिकांश निवासी गेट को बनाए रखने के पक्ष में थे।
विज्ञापन

पहले भी प्रशासन को आवेदन देकर सुरक्षा के हित में गेट न हटाने की मांग की गई थी। इसके बावजूद कुछ लोगों की शिकायत के आधार पर गेट हटा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गेट हटाने की कार्रवाई में स्थानीय लोगों की मत को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया है कि गेट क्षेत्र में प्रवेश और निकास को नियंत्रित करने, चोरी, अतिक्रमण व अन्य असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगाया गया था। गेट हटने के बाद महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।

पार्षद सतबीर शर्मा ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, गेट हटाने की प्रक्रिया की समीक्षा करने तथा जनहित को देखते हुए गेट को दोबारा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed