फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Councillors expressed their displeasure over drinking water and sewerage problems

Sonipat News: पार्षदों ने पेयजल और सीवर समस्या पर जताई नाराजगी

Tue, 09 Sep 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Councillors expressed their displeasure over drinking water and sewerage problems
फोटाे 25: सोनीपत के खरखौदा नगरपालिका कार्यालय में बैठक के दौरान बाएं से दाएं नपा सचिव पंकज जून,
खरखौदा। नगर पालिका कार्यालय में सोमवार को नपा अध्यक्ष हीरा लाल इंदौरा की अध्यक्षता में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और पार्षदों की बैठक हुई। इसमें मुख्य मुद्दा शहर में लगातार बनी पेयजल और सीवरेज की समस्या रहा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान पार्षदों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को न शुद्ध पानी मिल रहा है और न ही सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि विभाग से कई बार गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

पार्षद जसबीर ने कहा कि वह अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर विभागीय का कई चक्कर लगा चुके हैं मगर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। पार्षद गोपाल सैनी ने कहा कि उनके वार्ड में खारे पानी की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता रवींद्र ने कहा कि पाइप लाइन टूटने से पुराने जलघर से पानी आपूर्ति करना पड़ रहा है। वहां का पानी खारा है। दिल्ली मार्ग पर दूषित पानी की शिकायत पर कनिष्ठ अभियंता ने कहा कि ठेकेदार की ओर से खोदाई के दौरान पाइप लाइन छेड़ने से लीकेज हुआ है। उसका समाधान किया जाएगा।
पार्षद संजय ने कुम्हार बस्ती का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वर्षों से टूटा स्लैब बदला गया मगर वह फिर टूट गया। नपा सचिव पंकज जून ने कहा कि रोहतक मार्ग पर पेयजल और सीवर लाइन समानांतर डाली जा रही है। ध्यान रखा जाएगा कि जोड़ों की स्थिति एक जगह न हो ताकि लीकेज की समस्या न आए।

पार्षद अनूप ने कहा कि शिकायत पर लीपापोती है। लोग दूषित पानी पी रहे हैं। यही हाल शहर की पानी निकासी का है। पार्षदों और विभाग के बीच पेयजल लाइन लीकेज को ठीक कराने और सीवर मैनहोल पर ढक्कन लगाने पर सहमति बनी।
साथ ही पार्षदों ने निर्णय लिया कि पुरानी सीवर लाइन को ठप कर अमृत-2 योजना के तहत नई लाइन डालने की मांग सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed