{"_id":"07218091d2c413d3bc15d7749682c257","slug":"couldnot-found-murderer-of-friends-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिले दोस्त के हत्यारे, पुलिस के हाथ खाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिले दोस्त के हत्यारे, पुलिस के हाथ खाली
सोनीपत/हिन्दी न्यूूज/क्राइम
Updated Sat, 27 Jun 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को महज 1500 रुपये को लेकर तीन युवकों ने अपने एक दोस्त की
बेरहमी से हत्या कर दी थी। मृतक वीरेंद्र जगदीशपुर गांव का रहने वाला था
और अपने दोस्तों के पास पड़ोस के गांव गया था।
जहां पर दोस्तों ने ही हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। थाना राई के अंतर्गत गांव जगदीशपुर का रहने वाले वीरेंद्र को टांडा गांव के उसके तीन दोस्त सुरेंद्र, सुरेश और अशोक ने अनाज देने के लिए कहते हुए उसे 1500 रुपये लाने को कहा था।
उसके बाद वीरेंद्र अपने दोस्तों के पास टांडा चला गया। जहां पर शराब के नशे में सुरेंद्र, सुरेश और अशोक ने वीरेंद्र को पहले बुरी तरह पीटा और उसके बाद बाइक से कुचल दिया और घटना का अंजाम देने के बाद तीन युवक मौके से फरार हो गए। युवक जाते हुए वीरेंद्र के 1500 रुपये और मोबाइल फोन भी ले गये।
वीरेंद्र को उपचार के लिए लोग अस्पताल में लेकर गए। जहां वीरेंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर सुरेश, अशोक और सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
इस संबंध थाना राई प्रबंधक ऋषिकांत ने कहा कि आरोपियों को काबू करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्दी ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।