{"_id":"64f8d2d6be5ba9208f0323b7","slug":"corruption-freed-from-fear-public-helpless-mla-sonipat-news-c-197-1-snp1003-5622-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयमुक्त हुआ भ्रष्टाचार, जनता लाचार : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयमुक्त हुआ भ्रष्टाचार, जनता लाचार : विधायक
Thu, 07 Sep 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में पेयजल समस्या और नगर निगम अधिकारियों की कार्यशैली से असंतुष्ट पार्षदों का धरना बुधवार को तीसरे दिन जारी रहा। नगर निगम कार्यालय में चल रहे धरने पर पहुंचे विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार भयमुक्त हो गया, जिसके आगे जनता लाचार नजर आ रही है। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विधायक ने कहा कि गत सप्ताह विधानसभा सत्र में भी शहर की समस्याओं को उठाया था। सरकार ने उन समस्याओं का समाधान कराने के लिए कोई जवाब तक नहीं दिया। सरकार की ओर से जनता को बरगलाया जा रहा है। इससे हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है। शहर की समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद निगम अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत ने कहा कि शहर के लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं, लेकिन निगम के पास बेहतर पेयजल आपूर्ति के प्रबंध नहीं है। इसकी वजह से लोगों को अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अधिकारियों की अनदेखी के चलते विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत, पार्षद अतुल जैन, बिजेंद्र मलिक, सुरेंद्र नैय्यर, रेणू बाला सैनी, नीतू दहिया के अलावा प्रवीन सैनी, राजेश दहिया, प्रिंस सरोहा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।