फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corporation will pick up cow dung from city dairies

शहर की डेयरियों से गोबर उठवाएगा निगम

Mon, 22 Nov 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
corporation will pick up cow dung from city dairies
सीवर ओवरफ्लो होने के कारण रोहतक रोड आरओबी पर भरे दूषित पानी से निकलते वाहन चालक। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने व सीवर समस्या को दूर करने के लिए पहल शुरू हो गई है। निगम की तरफ से अब घर-घर से कूड़ा उठान की तर्ज पर ही पशु डेयरियों से गोबर उठाने की योजना अब जल्द सिरे चढ़ाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम की तरफ से टेंडर लगा दिया गया है। टेंडर आवंटित होने के बाद पशु डेयरियों से गोबर उठान का कार्य शुरू हो जाएगा। इससे शहर की कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो होने की समस्याएं कम हो जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से जारी स्वच्छता सर्वेक्षण सूची में सोनीपत को 235वां स्थान मिला है। पिछले वर्ष सोनीपत को 103वां स्थान मिला था। ऐसे में स्वच्छता सूची में सुधार के लिए नगर निगम की ओर से कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल शहर में 300 से ज्यादा ऐसी डेयरियां है, जिनमें पशुपालकों के पास पांच या इससे ज्यादा पशुओं का पालन किया जा रहा है। इन डेयरियों से निकलने वाला गोबर सीवरेज सिस्टम के लिए ब्रेकर बना हुआ है। साथ ही सफाई के लिए मैनहोल में उतरने वाले सफाई कर्मियों के लिए भी परेशानी का सबब बन जाता हैं। गोबर में पानी मिलने के बाद लाइन में गैस बनती है जो सफाई कर्मियों के लिए काफी खतरनाक है।
विज्ञापन

अटका हुुआ है डेयरियों के लिए प्लॉट आवंटन का कार्य
शहर से पशु डेयरियों को बाहर निकालने के लिए वर्ष 2001 में डेयरी शिफ्टिंग की योजना तैयार की गई थी। इसके बाद
हरसाना में 16 एकड़ व गांव देवडू़ में 9.5 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था और वहां पर डेयरी कॉम्पलेक्स का निर्माण भी किया गया था। इस वर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह में डेयरी कॉम्पलेक्स में बने प्लॉट का रिजर्व प्राइज 6 हजार रुपये प्रति वर्ग गज निर्धारित किया गया था। हरसाना कलां में डेयरियों के लिए 137 प्लॉट उपलब्ध कराए गए। जिनमें 10 मरला, 14 मरला और एक कनाल के प्लाट शामिल हैं। लेकिन अभी तक डेयरी प्लाटों के आवंटन के लिए बोली नहीं हो सकी है। ऐसे में डेयरी शहर के अंदर चल रही है। जिसके चलते गोबर सीवर में जाने से समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब गोबर उठान की योजना को चढ़ाया जा रहा सिरे
पशुपालकों को प्लॉट नहीं मिल पाने के कारण शहर में चल रही डेयरियों को गोबर के निस्तारण के लिए डेयरी से उठान शुरू कराने की योजना बनाई गई थी। गोबर को हरसाना डेयरी कॉम्पलेक्स के पास ही गोबर को एकत्रित कर इससे जैविक खाद तैयार की जा सकेगी।

वर्जन
नगर निगम की ओर से घर-घर से कूड़ा उठान की तर्ज पर अब पशु डेयरियों से गोबर उठान किया जाएगा। इसके लिए निगम की तरफ टेंडर लगा दिया गया है। टेंडर आवंटित किए जाने के बाद पशु डेयरियों से गोबर उठान का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे शहर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिल जाएगी।
- सुभाष चंद्र, संयुक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed