फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corporation officials warned after seeing encroachment in raw quarter market, campaign will start from 21st

Sonipat News: कच्चे क्वार्टर बाजार में अतिक्रमण देख निगम अधिकारियों ने दी चेतावनी, 21 से चलेगा अभियान

Sat, 19 Oct 2024 05:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 19 Oct 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Corporation officials warned after seeing encroachment in raw quarter market, campaign will start from 21st
सोनीपत। त्योहारी सीजन में बाजार में रौनक बढ़ गई है। खरीदारों की भीड़ बढ़ने के साथ ही अतिक्रमण के चलते लोगों को परेशानी हो रही थी। अमर उजाला में अतिक्रमण और पार्किंग के अभाव की खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने शुक्रवार दोपहर बाद कच्चे क्वार्टर बाजार में दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी है। साथ ही कहा कि 21 अक्तूबर से अभियान चलाया सामान जब्त किया जाएगा। भवन निरीक्षक दलबीर सिंह ने कहा कि दुकानदार दुकानों के आगे अतिक्रमण न करें। कच्चे क्वार्टर बाजार में 40 फुट की गली है। प्रशासन के साथ किए गए समझौते के अनुसार 22 फुट का रास्ता छोड़ दें।
विज्ञापन

दोनों तरफ नौ-नौ फुट में सामान रखने की अनुमित है। उससे आगे अतिक्रमण करने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक ने दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजारों में अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई भी दुकानदार शहर की सुंदरता को बिगाड़ता है और अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों की चेतावनी के बाद अधिकतर दुकानदारों ने दुकान के बाहर तय सीमा से आगे रखे सामान को स्वयं उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे क्वार्टर मार्केट के प्रधान राकेश चोपड़ा ने कहा कि वह 40 फुट की गली में से भी नौ-नौ फुट दोनों तरफ छोड़कर दुकान व फड़ी लगाने का समझौता हुआ था। अब वह उसी जगह तक सीमित रहते हुए 22 फुट का रास्ता छोड़ रहे हैं। अगर नौ फुट से ज्यादा कोई दुकानदार सामान रखता मिला तो निगम की ओर से की जाने वाली कार्रवाई में वह सहयोग करेंगे। नगर निगम टीम के साथ सिविल लाइन थाने से पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed