फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

चपरासी कोरोना पॉजिटिव मिलने पर एसडीएम कोर्ट सील, सभी कार्यालयों में अंदर से एंट्री बंद

Fri, 26 Jun 2020 08:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
corona virus
लघु सचिवालय में एसडीएम कोर्ट को सील करते हुए कर्मचारी - फोटो : Sonipat
सोनीपत। लघु सचिवालय के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एसडीएम कोर्ट में चपरासी के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर शनिवार को सील कर दिया गया। इसके साथ ही एसडीएम, तहसील व अन्य कार्यों में अंदर की गैलरी से 5 जुलाई तक के लिए रोक लगा दी गई है। तहसील, खजाना अधिकारी, सदर काननूगो शाखा व समाज कल्याण विभाग के कार्यालय के कामों में बाधा नहीं आए, इसके लिए पहले की तरह खिड़की से कार्यों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के ग्राउंड फ्लोर पर एसडीएम कार्यालय है। जिसमें 25 जून को चपरासी कोरोना पॉजिटिव मिला। ऐसे में एहतियात बरतते हुए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसडीएम कोर्ट को सील करवा दिया। एसडीएम कोर्ट में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चपरासी के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर एसडीएम आशुतोष राजन ने अन्य कर्मचारियों में संक्रमण फैलने की आशंका के मद्देनजर आदेश जारी करते हुए 5 जुलाई तक एसडीएम, तहसील, खजाना अधिकारी कार्यालय, सदर कानूनगो शाखा व समाज कल्याण विभाग के कार्यालय अंदर से एंट्री बंद करवा दी है। अब 5 जुलाई तक सभी कार्य कार्यालयों की खिड़की से होंगे, ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी भी परेशान नहीं करना पड़े। साथ ही उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने कार्यालय से एक-एक सेवादार की ड्यूटी कार्यालय के बाहर गैलरी के दोनों तरफ लगाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति गैलरी से नहीं निकल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed