फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

64 कोरोना संक्रमित और मिले, 50 मरीज ठीक

Fri, 26 Jun 2020 08:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
corona virus
corona virus
सोनीपत। जिले में कोरोना का संक्रमण कम होता नहीं दिख रहा है और यहां लगातार कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। जिले में शुक्रवार को 64 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जिनमें सेक्टर 12 से एक ही परिवार के सात सदस्य शामिल हैं तो कोरोना पॉजिटिव मिलने वालों में 26 महिलाएं हैं। इनमें से अधिकतर पहले से पॉजिटिव वालों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं तो अन्य की हिस्ट्री दिल्ली की बताई जा रही है। जिले में कोरोना पॉजिटिव 1160 हो गए हैं, जिनमें शुक्रवार को 50 मरीज ठीक होने से अभी तक 679 रिकवर कर चुके हैं तो 466 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के सेक्टर-12 में एक ही परिवार में सात सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस परिवार में 36 वर्षीय युवक, उसकी 27 वर्षीय पत्नी के साथ ही 44 वर्षीय भाई कोरोना पॉजिटिव मिला है। इनके अलावा बड़े भाई की 13 वर्षीय पुत्री व 17 वर्षीय पुत्र भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक अन्य भाई की 35 वर्षीय पत्नी व 9 वर्ष की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के आदर्श नगर में 41 वर्षीय व्यक्ति, खन्ना कॉलोनी में 33 वर्षीय युवक, शक्ति विहार में 30 वर्षीय महिला, सिक्का कॉलोनी में 60 वर्षीय बुुजुर्ग व्यक्ति, 33 वर्षीय युवक व 35 वर्षीय युवक, ककरोई रोड पर 29 वर्षीय युवक, टीडीआई में 42 वर्षीय युवक, नंदवानी नगर में 17 वर्षीय किशोरी, रामनगर में 36 वर्षीय युवक व 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला, राजेंद्र नगर में 33 वर्षीय महिला व उनका 9 वर्षीय पुत्र, मसद मौहल्ला में 25 वर्षीय युवक, सिविल अस्पताल में 28 वर्षीय युवक व 24 वर्षीय युवक, सेक्टर-12 में 16 वर्षीय किशोरी, सेक्टर-15 में 27 वर्षीय युवक, जैन बाग कॉलोनी में 48 वर्षीय महिला, कोट मोहल्ला में 39 वर्षीय महिला व 22 वर्षीय महिला, अशोक नगर में 52 वर्षीय व्यक्ति, गोहाना के शहरी क्षेत्र लक्ष्मी नगर में 21 वर्षीय युवक व हुक्मचंद मंडी गोहाना में 49 वर्षीय महिला व उनका 27 वर्षीय पुत्र, सेक्टर-15 में 55 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
ग्रामीण क्षेत्र के कुंडली में 38 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक व 40 वर्षीय महिला, राठधना में 39 वर्षीय युवक, लिवासपुर में 46 वर्षीय व्यक्ति, मनोली में 25 वर्षीय युवक, एसपी माजरा गोहाना में 30 वर्षीय युवक, धतूरी गांव में 54 वर्षीय बुजुर्ग महिला, बीसवां मील में 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जुआं में 30 वर्षीय युवक, कमासपुर में 44 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। राठधना गांव में एक ही परिवार के चार व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, इनमें 27 वर्षीय महिला, उसका चार वर्षीय बेटा, 55 वर्षीय बुजुर्ग, 19 वर्षीय युवती शामिल है। बहालगढ़ में 36 वर्षीय महिला, उसकी 10 वर्षीय पुत्री, 13 वर्षीय बेटा कोरोना पॉजिटिव है। बहालगढ़ में ही 70 वर्षीय वृद्ध, 35 वर्षीय युवक, गांव मलकिपुर में 33 वर्षीय युवक, भांवर गांव में 22 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। गांव रोहट में मेन रोड पर रहने वाली 60 वर्षीय वृद्ध महिला, उनका 33 वर्षीय पुत्र व 2 वर्षीय पोती कोरोना पॉजिटिव मिली है। झरोठ में एक ही परिवार की 37 वर्षीय व 32 वर्षीय महिलाएं, सोनीपत में 3 वर्षीय बच्चा, 31 वर्षीय महिला, 41 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed