{"_id":"5edd00f98ebc3e90586e75f1","slug":"corona-virus-sonipat-news-rtk558374812","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, जाखौली पीएचसी की डाक्टर समेत 47 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, जाखौली पीएचसी की डाक्टर समेत 47 पॉजिटिव
विज्ञापन
तारा नगर में कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद घर के बाहर पोस्टर लगाता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। जहां लगातार कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं तो वहीं कोरोना से मौतें भी होने लगी हैं। यहां सनसाइन काउंटी की 65 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। जिले में यह कोरोना से चौथी मौत है। वहीं जिले में 47 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें जाखौली पीएचसी की महिला डाक्टर व टीडीआई कुंडली के एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल हैं। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेट करा दिया है। इनमें से अधिकतर दिल्ली के कारण संक्रमित हुए हैं तो कुछ पहले से पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित मिले हैं। जिस तरह से लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, उसने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को परेशानी में डाला दिया है। दिल्ली के आसपास जीटी रोड के गांवों में हालात ज्यादा बिगड़ते दिख रहे हैं। जिले में 424 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, जिनमें से 165 मरीज ठीक हो गए हैं तो 255 का उपचार चल रहा है।
जिले में कोरोना से चौथी मौत
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि सनसाइन काउंटी में रहने वाली 64 वर्षीय वृद्ध महिला की कोरोना जांच 4 जून को हुई थी। वह महिला एक गृहिणी थी। जिसका उपचार चल रहा था, लेकिन उसकी मौत हो गई। इससे पहले ठरू गांव की महिला की कोरोना से मौत हुई थी तो खेड़ी गुज्जर की महिला की मौत भी कोरोना से हुई थी। इनके अलावा नाथूपुर गांव में एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई थी। जिसको मृत हालत में अस्पताल में लाया गया था और उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोरोना से मौत बताई गई थी। इस तरह से कोरोना यहां जानलेवा भी होता जा रहा है और ऐसे में लोगों को एहतियात बरतनी होगी।
शहर और रेजीडेंसियल कॉलोनियों में यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि टीडीआई सिटी कुंडली में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें 33 साल का व्यक्ति, उसकी 27 साल की पत्नी व एक साल का बेटा शामिल है। दिल्ली कैंप में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सेक्टर-12 में 39 वर्षीय व्यक्ति, प्रगति नगर में 37 वर्षीय व्यक्ति व उसका 15 वर्षीय बेटा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बतरा कॉलोनी में 35 वर्षीय युवक, पंचम नगर में 24 वर्षीय युवक, सोनीपत की झुग्गी बस्ती में 26 वर्षीय युवक, सुंदर सांवरी में 21 वर्षीय युवक, गोविंद कॉलोनी में 53 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय लडक़ा व 19 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। गोविंद नगर में 22 वर्षीय महिला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 42 वर्षीय महिला, सेक्टर-23 में 34 वर्षीय महिला, सेक्टर-15 में 45 वर्षीय व्यक्ति, तारा नगर में 32 वर्षीय युवक, विकास नगर में 22 वर्षीय युवक व 20 वर्षीय युवती, जनता कॉलोनी में 26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं गोहाना मंडी में 67 वर्षीय वृद्ध व 37 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में यहां मिले कोरोना संक्रमित
फाजिलपुर में एक 58 वर्षीय व्यक्ति, प्याऊ मनियारी में 19 वर्षीय महिला, नाथूपुर में 37 वर्षीय व 27 वर्षीय युवक, मेहंदीपुर में 54 वर्षीय महिला व 58 वर्षीय बुजुर्ग, गांव राठधना में 41 वर्षीय व्यक्ति व 72 वर्षीय वृद्ध, लिवान में 30 वर्षीय महिला व 62 वर्षीय वृद्ध महिला कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इसके साथ ही लिवान में पांच वर्षीय बालक, बागडू गांव में आठ वर्षीय बालक, बीसवा मिल में 30 वर्षीय युवक व 24 वर्षीय युवक, मंडोरा में 66 वर्षीय वृद्ध, गांव हरसाना कलां में 78 वर्षीय वृद्ध महिला, पीएचसी जाखौली में 39 वर्षीय महिला चिकित्सक, बहालगढ़ में 24 वर्षीय युवक, 33 वर्षीय युवक व एक लडक़ी कोरोना पॉजिटिव मिली है।