फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में अव्यवस्था, पानी की परेशानी तो सफाई तक नहीं होती

Mon, 13 Apr 2020 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
corona virus
अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे चार्ज अधिकारी केएम पांडुरंग - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग हर किसी को सोशल डिस्टेंसिंग रखने के साथ ही हाथ धोने व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सीख दे रहा है। लेकिन यहां नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में अव्यवस्था फैली हुई है। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं तो आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने वाले पूरे अस्पताल में घूम रहे हैं। पीने के लिए पानी तक नहीं है तो सफाई व्यवस्था भी नहीं है। हाथ धोने के लिए केवल एक साबुन रखा गया है। इस तरह अव्यवस्था होने पर वहां भर्ती कुछ युवकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद खलबली मची तो जिले के चार्ज अधिकारी केएम पांडुरंग अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए। जहां अव्यवस्था देखकर नाराजगी जताई और उनको जल्द सुधारने के आदेश दिए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवकों के लगातार शिकायत के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वहां की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कुछ लोग एक साथ बैठे हुए थे और वहां सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही थीं, क्योंकि वहां उनको देखने के लिए कोई नहीं था। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती लोग पूरे अस्पताल में किसी भी जगह घूम रहे थे और उनको कोई रोक नहीं रहा था। वहां पीने का पानी तक नहीं था और एक कैंपर रखा था। आरोप है कि उसमें पानी खत्म होने पर कई घंटे तक नहीं लाया जाता है और लोग पानी के लिए जूझते रहते हैं। शौचालय तक की वीडियो बनाई गई है, जहां हाथ धोने के लिए हैंडवॉश व सैनिटाइजर तक नहीं रखा गया। वहां केवल एक साबुन रखा गया है और उससे ही सभी हाथ धोते हैं। शौचालय में काफी गंदगी भी वीडियो में दिखाई गई। जिससे वहां भर्ती परिजनों संग उनके छोटे बच्चे भी परेशान हैं। यह वीडियो वायरल होते ही जिले के चार्ज अधिकारी केएम पांडुरंग तक पहुंचा। जिससे वह सोमवार को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करने पहुंच गए। वहां चार्ज अधिकारी केएम पांडुरंग ने देखा कि वहां गंदगी है तो पानी की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। जिसपर उन्होंने नाराजगी जताई और अस्पताल प्रशासन को व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

--
मुझे एक वीडियो मिली थी, जिसमें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में व्यवस्था ठीक नहीं होने की बात कही गई थी। जिससे मैने अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। वहां पानी, सफाई आदि को लेकर कुछ कमियां मिली, जिनको सुधारने के लिए कहा गया है। उनको पूरी तरह से बेहतर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केएम पांडुरंग, चार्ज अधिकारी सोनीपत

अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में एक साथ बैठे लोग

अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में एक साथ बैठे लोग- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed