फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

नागरिक अस्पताल के साथ अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में 31 मार्च तक ओपीडी बंद

Tue, 24 Mar 2020 07:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
corona virus
नागरिक अस्पताल के ओपीडी में चिकित्सकों के कमरों पर ताला लटका हुआ - फोटो : Sonipat
नागरिक अस्पताल के साथ अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में 31 मार्च तक ओपीडी बंद
विज्ञापन

फोटो 15: नागरिक अस्पताल के ओपीडी में चिकित्सकों के कमरों पर लटका ताला।
फोटो 16: ईएसआई डिस्पेंसरी बंद होने से बाहर खड़े मरीज।
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नागरिक अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में 31 मार्च तक ओपीडी बंद कर दी गई है। अब नागरिक अस्पताल में ही खांसी, जुकाम व बुखार के लिए फ्लू ओपीडी जारी रहेगी। इसके साथ ही अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में गायनी वार्ड खुला रहेगा। साथ ही यहां आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य चेकअप के फिजिशयन तैनात रहेगा। इसके अलावा आंख, कान, हड्डी, चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी 31 मार्च तक के लिए बंद कर दी गई है।
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए व लोगों पर निगरानी रखने को डीसी डॉ. अंशज सिंह की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही पांच लोगों से ज्यादा एकत्रित नहीं होने को कहा गया है। इसको ध्यान में रखते हुए नागरिक अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में बढ़ने वाली मरीजों की भीड़ को खत्म करने के लिए ओपीडी बंद कर दी गई है। सरकार के आदेश 31 मार्च तक गायनी को छोड़कर सभी तरह की ओपीडी को बंद किया जा चुका है। खांसी, जुकाम व बुखार के अलावा अन्य मरीजों 1 अप्रैल से अस्पतालों में उपचार की सुविधा शुरू होगी। ओपीडी में बैठने वाले चिकित्सकों की ड्यूटी फ्लू ओपीडी व आईसोलेशन वार्ड में लगा दी गई है।
विज्ञापन

सोनीपत के साथ बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में चल रही ईएसआई डिस्पेंसरी भी 31 मार्च तक के लिए बंद कर दी गई है। सोनीपत ईएसआई डिस्पेंसरी में मंगलवार को काफी संख्या में मरीज पहुंचे, लेकिन डिस्पेंसरी बंद होने के चलते उन्हें समय पर उपचार नहीं मिल सका। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोराना वायरस संक्रमण रोकने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी चिकित्सकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। वहीं अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी बंद कर दी गई है।
-डॉ. बीके राजौरा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed