{"_id":"5e74e6728ebc3e7608296c28","slug":"corona-virus-sonipat-news-rtk5477265179","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी, अमेरिका व यूके से दो दिन में सोनीपत पहुंचे 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी, अमेरिका व यूके से दो दिन में सोनीपत पहुंचे 1
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में फ्लू ओपीडी के बाहर खिड़की से रजिस्ट्रेशन कराने व दवाई लेने वाले मरीजों की लगी
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बाद भी जिले मेें विदेशों से आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले दो दिन के अंदर जर्मनी, अमेरिका व यूके से 18 लोग सोनीपत पहुंचे हैं। सरकार की ओर से सूची जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से संपर्क किया गया और उनके घर जाकर डिक्लेरेशन फार्म भी भरवाए गए। साथ ही विदेश से आने वालों को घरों में रहने के लिए कहा गया। यदि विदेश से आने वाले लोग बाहर किसी सार्वजनिक स्थान पर घूूमते मिले, तभी उनके खिलाफ एपिडैमिक डिजिज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
चीन, भारत समेत कई देशों में कोरोना वायरस फैला हुआ है। समय पर इलाज मुहैया नहीं होने पर वायरस से ग्रसित लोगों की जान जा रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लोगों को घर-घर जाकर कोरोना वायरस के बारे में जागरूक कर रहे है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि अगर किसी व्यक्ति को विदेश से वापस आने पर सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार या फिर निमोनिया के लक्षण मिलते है तो वह तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। ताकि समय पर उसका उपचार किया जा सके। इसके लिए अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए 60 बेड का आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। साथ ही मॉस्क, टेबलेट आदि उपचार की सभी दवाइयां उपलब्ध हैं।
पिछले दो दिन में विदेश से आने वाले लोगों की संख्या अब 38 से बढ़कर 56 तक पहुंच चुकी है। दो दिन में जर्मनी, अमेरिका व यूके से दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट में जांच के बाद उन्हें सोनीपत भेजा गया। अब यहां आने के बाद सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग को उनकी लिस्ट जारी की। इसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सभी 18 लोगों से संपर्क किया और उनके घर जाकर डिक्लेरेशन फार्म भी भरवाए जा रहे हैं। पूछताछ के दौरान विदेश से आने वाले सभी लोगों ने बताया कि वह कोरोना वायरस से दूर है। अभी उन्हें 14 दिन तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से संपर्क में रखा जाएगा।
विज्ञापन
-
फ्लू ओपीडी में 228 मरीजों का उपचार किया, खिड़की से दी गई दवाइयां
अस्पताल में शुक्रवार को फ्लू ओपीडी में खांसी, जुकाम, बुखार के 228 मरीजों का उपचार किया गया। इसके साथ ही ओपीडी के अंदर फार्मासिस्ट की ओर से मरीजों को दवाई मरीजों को खिड़की से उपलब्ध कराई गई। ताकि मरीजों को डिस्पेंसरी पर जाकर दवा लेने के लिए लाइन में खड़ा नहीं होना पड़े। अभी तक फ्लू ओपीडी के दौरान उपचार करते ही दवाई दी जाती थी। जिससे समय भी ज्यादा लगता था। अब मरीजों को फ्लू ओपीडी की खिड़की से दवाई उपलब्ध कराई गई। फ्लू ओपीडी में फिजिशियन डॉ. सुशील जैन के साथ डॉ. रामकुमार ने मरीजों के स्वास्थ्य का चेकअप किया और उनको स्वच्छता बनाए रखने को कहा गया।
-
यह बरतें सावधानी
- अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान दें
- साबुन से लगातार हाथ धोते रहें
- छींकते व खांसते समय अपने मुंह को अवश्य ढ़कें
- जब हाथ गंदे न हो, तब भी अपने हाथों को एल्कोहल आधारित सेनेटाइजर से साफ करें
- प्रयोग करने तुरंत के बाद टिश्यू को किसी बंद डिब्बे में फेंक दें
- अस्वस्थ महसूस होने पर डॉक्टर से अवश्य मिलें
यह नहीं करें
- यदि किसी व्यक्ति को खांसी व बुखार हो तो किसी के संपर्क में नहीं आएं
- सार्वजनिक स्थानों पर थूकना नहीं चाहिए
- मांस का सेवन करने से बचें
- बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर होने पर भीड़ में नहीं जाएं