फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona vaccination, second term start

कोरोना वैक्सीन लगाने का दूसरा चरण शुरू, 163 कर्मियों को लगी

Fri, 05 Feb 2021 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination, second term start
नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाते डीआरओ राजकुमार सिंह - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दूसरा चरण शुरू कर दिया गया है। पहले दिन डीआरओ राजकुमार सिंह ने अपने कर्मचारियों के साथ नागरिक अस्पताल में जाकर कोरोना वैक्सीन लगवाई। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने 190 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। उसके बाद भी 163 कर्मियों को वैक्सीन लग पाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप व सबौली स्थित आईटीबीपी के जवानों को कोरोना वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल में 67, सीएचसी बढ़खालसा में 71, सीएचसी फिरोजपुर बांगर में 5, पीएचसी 20 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। नागरिक अस्पताल गोहाना में किसी भी कर्मचारी ने वैक्सीन नहीं लगाई। विभाग ने 90 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। जिन लोगों को वीरवार को यह वैक्सीन लगी है, ठीक 28 दिन बाद उन्हीं लोगों को दोबारा वैक्सीन लगाई जाएगी। लेकिन कोरोना से बचने के लिए अब भी मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना होगा। साथ ही लोगों को एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखनी होगी।
विज्ञापन

जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार सिंह ने कहा कि उनकी बारी आने पर वह वैक्सीन लगवाने नागरिक अस्पताल पहुंचे। उनके साथ उनके ड्राइवर और सेवादार ने भी वैक्सीन लगवाई। नोडल अधिकारी डॉ. नीरज यादव की देखरेख में उन्हें वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगाने के बाद उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पंचायत व राजस्व विभाग के 112 कर्मचारियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जा चुकी है, जिनको वैक्सीन लगाना शुरू कर दिया गया है। बाकी कर्मियों की सूची भी शीघ्र सौंपी जाएगी। जिला राजस्व अधिकारी ने कहा कि 5 फरवरी से पटवारी, कानूनगो और अन्य कर्मचारी सिविल अस्पताल जाकर वैक्सीन लगवाएंगे। उन्होंने कर्मचारियों व लोगों को प्रोत्साहित किया कि वह बिना किसी झिझक के वैक्सीन लगवाएं। यह वैक्सीन सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नगर निगम, नप व नपा कर्मियों व अफसरों को आज से लगेगी
उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में अभी तक दूसरे चरण में 4868 फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं। रिकॉर्ड में उनकी संख्या और बढ़ेगी। नगर निगम सोनीपत, नगर परिषद गोहाना, नपा खरखौदा, कुंडली व गन्नौर के कर्मियों व अफसरों को शुक्रवार से कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू होगा। इसके साथ ही विभाग की ओर से शुक्रवार को खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप व सबौली स्थित आईटीबीपी के जवानों को कोरोना वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
--
15 फरवरी से स्वास्थ्य कर्मियों को दोबारा वैक्सीन लगाने का काम शुरू होगा
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 जनवरी से पहली बार चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई थी। जिन कर्मियों को 16 व 17 जनवरी को वैक्सीन लगी थी, उनको 28 दिन बाद 15 फरवरी से उन्हीं कर्मियों को दोबारा वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। वैक्सीन लगवाने के बाद उनमें किसी प्रकार का कोई भी साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग को शामिल किया गया था।

--
एक नया कोरोना पॉजिटिव मिला, 2 मरीज ठीक हुए
जिले में वीरवार को कुंडली में स्थित तुलसा गैस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 14972 तक पहुंच गई है। वीरवार को 2 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 14868 मरीज ठीक हो चुके हैं और 18 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed