फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona vaccination, health worker, corona

230 कर्मियों को कोरोना का टीका लगाने का रखा था लक्ष्य, 352 को लगाया

Fri, 29 Jan 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination, health worker, corona
पीएचसी हलालपुर में कोरोना वैक्सीन लगवाते हेल्थ इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव को 230 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित लक्ष्य रखा। उसके बाद भी एक दिन में शुक्रवार को निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा 352 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल व बीपीएस मेडिकल कॉलेज समेत 14 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जिन लोगों को शुक्रवार को यह वैक्सीन लगी है, ठीक 28 दिन बाद उन्हीं लोगों को दोबारा वैक्सीन लगाई जाएगी। लेकिन कोरोना से बचने के लिए अब भी मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना होगा। साथ ही लोगों को एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखनी होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पीएचसी दुभेटा में 8, पीएचसी बिधलान में 9, पीएचसी फरमाणा में 10, पीएचसी पुरखास में 11, नागरिक अस्पताल गोहाना में 15, पीएचसी बेगा में 19, सक्सेना अस्पताल में 20, सीएचसी खरखौदा में 23, जिला नागरिक अस्पताल में 28, पीएचसी लाठ में 29, सीएचसी बढख़ालसा व ट्यूलिप अस्पताल में 30, पीएचसी हलालपुर में 40 व बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में 80 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है। जिले में फ्रंटलाइन वर्कर्स के पहले चरण में 8499 लोगों को शामिल किया गया है। पहले चरण के अंतर्गत 6700 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पहले चरण के तहत निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। दूसरा चरण फरवरी में प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed