फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona report, three positive, health department, sonipat

548 कोरोना संदिग्धों के लिए गए सैंपल, 442 की जांच रिपोर्ट आई

Sun, 12 Apr 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
corona report, three positive, health department, sonipat
सोनीपत। डीसी डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि रविवार की शाम तक जांच के लिए 548 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 442 की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। उनके अनुसार अभी तक तीन लोगों की ही रिपोर्ट पॉजिटिव है, जबकि अन्य 439 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उनके अनुसार जितने लोग रह गए है, उनकी भी जल्द ही जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीसी डॉ. अंशज सिंह ने कहा कि अभी 106 लोगों की रिपोर्ट की जांच प्रक्रिया चल रही है। उनके अनुसार जिले के लिए यह राहत देने वाला है कि यहां अभी तक कोरोना के तीन केस है। जबकि पहले आया एक केस के मामले में रिकवरी करने पर उसे छुट्टी मिल चुकी है। उनके अनुसार रविवार शाम तक सोनीपत में जमात से आने वाले लोगों का आंकड़ा 201 दर्ज किया गया है। इनमें से जांच के लिए 191 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 142 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। उनमें केवल दो व्यक्तियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी, जबकि 140 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव है। अभी 49 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं विदेश से आने वालों के बारे में बताया कि यह आंकड़ा 327 है। इन लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी 327 व्यक्तियों का 14 दिन का क्वारंटीन पूरा हो चुका है और 206 लोगों ने 28 दिन का क्वारंटीन पूरा कर लिया है। इसके अलावा सभी 327 लोगों के हाथों में कोरोना स्टैंप लगाई गई है और इनके घरों पर नोटिस भी लगाया गया था। डीसी ने बताया कि फेसिलिटी क्वारंटीन पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह राई में 37 लोगों को रखा गया, जिनमें से 20 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। चार लोगों को सिविल अस्पताल सोनीपत के आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने बताया कि 109 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है, जिनमें से 74 को सिविल अस्पताल सोनीपत व 35 को बीपीएस मेडिकल कालेज खानपुर कलां के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed