{"_id":"60a54edb8ebc3edca21d1f61","slug":"corona-report-of-farmer-who-died-at-horoscope-border-strike-site-came-positive-sonipat-news-rtk609190134","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन में कोरोना: कुंडली बॉर्डर पर मृतक आंदोलनकारी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, जांच करवाने से किसान नाराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन में कोरोना: कुंडली बॉर्डर पर मृतक आंदोलनकारी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, जांच करवाने से किसान नाराज
Wed, 19 May 2021 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:16 PM IST
सार
सरकार केिसानों से बार बार अपील कर रही है कि कोरोना की जांच करवाएं और वैक्सीन लगवाएं। सरकार से नाराज किसान वैक्सीन लगवा रहे हैं लेकिन जांच करवाने से साफ इनकार कर चुके हैं। ऐसे में मृतक किसान की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कृषि कानूनों के खिलाफ कुंडली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन कोरोना काल में भी जारी है। सरकार की अपील के बावजूद किसान कोरोना की जांच नहीं करवा रहे हैं। धरनास्थल पर मंगलवार देर शाम को एक किसान की मौत हुई थी। मौत के बाद मृतक किसान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
किसान बलबीर सिंह (51) को दो दिन से बुखार था। इसके अलावा उन्हें शुगर की बीमारी थी। वहीं किसान की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर किसान अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर दिया। उनका कहना है कि मरने के बाद किसान की कोरोना जांच क्यों कराई गई। किसानों ने इस तरह से दोबारा किसी की जांच करने पर सोनीपत प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
पंजाब के जिला पटियाला के गांव शकरपुर के किसान बलबीर सिंह (51) 16 मई को किसान आंदोलन में शामिल हुए थे। मंगलवार शाम को उनकी मौत हो गई। उनके साथियों ने पुलिस को बताया था कि बलबीर सिंह को कई दिन से बुखार था और वह शुगर के मरीज थे। पुलिस ने उनका शव मंगलवार रात को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था। बुधवार को कोरोना जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सामान्य अस्पताल के पीएमओ डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि बलबीर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। लेकिन उनका विसरा जांच के लिए भेजने को रखा गया है। वहीं किसान नेताओं को जब कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बारे में बताया गया तो वे भड़क गए। किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल के साथ पहुंचे किसानों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
दल्लेवाल ने आरोप लगाया कि इस तरह से किसान के मरने के बाद बिना बात कोरोना जांच की गई है, जो किसी भी तरह से सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह से दोबारा किया गया तो सोनीपत प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि वहां से किसान का शव एंबुलेंस में उसके गांव भेजा गया तो किसान भी वहां से चले गए।
कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद एक आंदोलनकारी की पहले हो चुकी है मौत
किसान आंदोलन में शुरुआत से बॉर्डर पर जमे एक किसान नेता की तीन दिन पहले मौत हुई थी। उस किसान नेता की तबीयत जब खराब हुई थी तो वह पंजाब के पटियाला स्थित अपने गांव चला गया था। बताया गया है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनकी जांच यहां नहीं होने के कारण इस बारे में किसी को नहीं बताया गया है। वहीं जिस तरह से अब किसान बलबीर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसको देखते हुए काफी किसान एहतियात बरत रहे हैं।