फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona positive, pregnent lady, death, bed, hospital

कोरोना संक्रमित गर्भवती की बिगड़ी हालत, दिल्ली, गुरुग्राम व खानपुर कलां में नहीं मिला बेड, अस्पताल में भर्ती कराते ही मौत

Wed, 28 Apr 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
corona positive, pregnent lady, death, bed, hospital
सोनीपत। दिल्ली और आसपास कोरोना के कारण हालात खराब होते जा रहे हैं और मरीजों के लिए बेड तक नहीं मिल रहे हैं। गुरुग्राम के सेक्टर-52 की रहने वाली आठ माह की गर्भवती महिला को दो दिन पहले ही बुखार हुआ और उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे दिल्ली व गुरुग्राम के अस्पतालों में भर्ती कराने के लिए घूमते रहे। इसके बाद मंगलवार शाम खानपुर कलां के महिला मेडिकल कॉलेज में गर्भवती को भर्ती कराने गए, लेकिन बेड मुहैया नहीं होने के बाद वह रातभर इंतजार करके बुधवार सुबह जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां गायनी वार्ड में भर्ती कराते ही महिला की 10 मिनट बाद ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गुरुग्राम के सेक्टर-52 की रहने वाली महिला आठ माह की गर्भवती थी। दो दिन पहले ही गुरुग्राम में घर पर ही बुखार हो गया था, कोरोना जांच के बाद सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर पहले गुरुग्राम व दिल्ली के कई अस्पतालों में घुमाते रहे, लेकिन वहां पर बेड मुहैया नहीं हो सका। इसके बाद परिजन मंगलवार शाम गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में महिला को लेकर पहुंचे। वहां पर बेड की व्यवस्था नहीं हो पाई। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। बुधवार सुबह महिला को लेकर परिजन जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने सुबह 11 बजे गायनी वार्ड में उपचार के लिए भर्ती कर लिया और हालत ज्यादा बिगड़ने पर 10 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। ऐसे में मृतका के पति जसबीर ने बताया कि अगर पत्नी को समय पर अस्पताल में बेड मिल जाता तो उसके पत्नी को लेकर दो दिन तक अस्पतालों में धक्के खाने को मजबूर नहीं होता और उसकी जान भी बच जाती।
विज्ञापन

वर्जन
जिला अस्पताल के गायनी वार्ड में गुरुग्राम की महिला की मौत कोरोना से हुई है। ऐसे में महिला के शव का अंतिम संस्कार शिव मुक्तिधाम में करा दिया गया है।
- डॉ. जयभगवान जाटान, पीएमओ नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed