फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona, old women death

कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, 95 नए पॉजीटिव मिले, 73 मरीज ठीक हुए

Fri, 11 Dec 2020 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
corona, old women death
सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। यहां कोरोना से शहर के जवाहरनगर की रहने वाली 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 71 तक पहुंच गई है। वहीं वीरवार को जिले में 95 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही 73 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिली है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 14031 हो गई है, जबकि 13184 मरीज ठीक होने से 776 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-15 सोनीपत में दस, प्रभू नगर सोनीपत में तीन, नंदवानी नगर सोनीपत में एक, मुरथल अड्डा स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी सोनीपत में एक, सेक्टर-14 सोनीपत में सात, चावला कालोनी सोनीपत में दो, हरियाणा स्कूल मॉडल टाउन सोनीपत में दो, ओमैक्स सिटी सोनीपत में तीन, अशोक विहार सोनीपत में एक, मॉडल टाउन सोनीपत में एक, सेक्टर-12 सोनीपत में एक, दहिया कालोनी सोनीपत में एक, मोहन नगर सोनीपत में एक, श्री वर्धमान सोनीपत में एक, सीआपीएफ कैंप सोनीपत में दो, गोहाना में तीन, बंसत विहार गन्नौर में एक, प्रधान निवास गन्नौर में एक, जीवीएम कॉलेज सोनीपत में एक, सरस्वती विहार सोनीपत में एक, सेक्टर-23 सोनीपत में दो, आईटीआई चौक सोनीपत में एक, नरेन्द्र नगर सोनीपत में एक, कैलाश कालोनी सोनीपत में एक, कुम्हार गेट सोनीपत में एक, सिक्का कालोनी सोनीपत में एक, जैन गली गन्नौर में एक कोरोना पॉजीटिव मिला है। ग्रामीण क्षेत्र के तहत टीडीआई किंग्सबरी कुंडली में पांच, थाना खुर्द में एक, खांडा में एक, सेरसा में दो, तिहाड मलिक में एक, प्याऊमनियारी में एक, मुरथल में एक, रोहट में दो, फाजिलपुर में एक, रायपुर में एक, शहजादपुर में एक, जोली में चार, मोई हुड्डा में एक, मुंडलाना में एक, बांय में दो, दतौली में एक, टेहा में एक, बीपीएस खानपुर में दो, बिधल में एक, बींसवामील में एक, मुरथल में एक, अंशल सनसाईल कुंडली में तीन, वार्ड 7 खरखौदा में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed