फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona negative, nursing officer, three others found negative, health, sonipat

नर्सिंग ऑफिसर समेत तीन को ठीक होने पर मिली छुट्टी, पति की रिपोर्ट भी नेगेटिव

Thu, 07 May 2020 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
corona negative, nursing officer, three others found negative, health, sonipat
सोनीपत। जिले में जहां लगातार कोरोना पॉजिटिव बढ़ते जा रहे है, वहीं इस बीच थोड़ी राहत भी मिल रही है और कोरोना पॉजिटिव ठीक होकर घर लौट रहे हैं। अब जिला पार्षद की पुत्रवधू नर्सिंग ऑफिसर समेत तीन को ठीक होने पर छुट्टी मिली है तो नर्सिंग ऑफिसर के पति की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। इस तरह कई अन्य को जल्द ही छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सरस्वती विहार की रहने वाली जिला पार्षद की पुत्रवधू काफी समय से दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर है। उसके गले में परेशानी होने पर अस्पताल में आइसोलेट कराया गया और उसकी जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव मिली थी। उसे खानपुर मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया था, जहां उसको ठीक होने पर अब छुट्टी मिल गई है। जबकि उसके पति की रिपोर्ट निगेटिव मिली है और उसे भी जल्द छुट्टी मिलने की उम्मीद है। ओल्ड रोहतक रोड पर तीर्थ मार्केट में रहने वाले मां-बेटा व पड़ोस में रहने वाला उनके परिवार का युवक कुछ दिन पहले ही बाहर से आने का पता चला तो स्वास्थ्य विभाग ने उनको आइसोलेट कर लिया था। जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर खानपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इनमें से दो को छुट्टी मिली है। सीएमओ डॉ. बीके राजौरा ने बताया कि तीन को ठीक होने पर छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed