{"_id":"618975d7e220c601f0244c83","slug":"corona-knocked-again-with-dengue-and-chikungunya-corona-infected-after-22-days-sonipat-news-rtk629282856","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू व चिकनगुनिया के साथ कोरोना की फिर से दस्तक, 22 दिन बाद मिला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू व चिकनगुनिया के साथ कोरोना की फिर से दस्तक, 22 दिन बाद मिला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
जिले में सोमवार को डेंगू और चिकनगुनिया के साथ कोरोना ने फिर से दस्तक दी है। जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर समेत दो लोगों को चिकनगुनिया हुआ तो जिले में दो दिन में डेंगू के 16 नए मरीज मिले हैं। जिससे आंकड़ा बढ़कर 634 तक पहुंच गया है। इसके अलावा जिले में 22 दिन बाद कोरोना का एक संक्रमित मिला है। डेंगू पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी डोर-टू-डोर सर्वे कर मरीजों के ब्लड सैंपल ले रहे हैं। इसके लिए 174 टीमें लगाई गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिन रिहायशी इलाकों में डेंगू के ज्यादा मरीज मिल रहे हैं, उनमें विभाग की ओर से मेडिकेटिड मच्छरदानियां वितरित की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू के साथ मौजूदा समय में वायरल का भी प्रकोप जारी है। स्वास्थ्य कर्मी डोर-टू-डोर लोगों से बुखार के लक्षणों की जानकारी ले रहे हैं। शहर की कॉलोनी व गांवों के घरों में कूलर, गमले, पुराने टायरों समेत उन सभी जगहों को चेक किया जा रहा है, जहां डेंगू मच्छर के पनपने की संभावना होती है। ऐसी जगह पर विभाग की ओर से एंटी लार्वा का भी छिड़काव करवाया जा रहा है।
जिले में बदलते मौसम के कारण बुखार के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी डेंगू के 16 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास आंकड़ा 634 तक पहुंच गया है। जिला अस्पताल में रोजाना बुखार के 800 मरीजों की ओपीडी हो रही है। अस्पताल में बुखार के 40 और डेंगू के 6 मरीज भर्ती है। वहीं डेंगू लैब के बाहर रक्त सैंपल देने वाले मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। डेंगू को नियंत्रण करने के लिए विभाग की ओर से डोर-टू-डोर सर्वे कराया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से 174 टीमें गठित कर रखी है।
विज्ञापन
जिले में 22 दिन बाद सोमवार को कोरोना का एक केस मिला है। अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 47470 तक पहुंच गई है। अब तक 47215 मरीज ठीक हो चुके है और 254 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इससे पहले 17 अक्तूबर को कोरोना का मरीज मिला था। चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए लोग खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर जांच कराएं। इसके अलावा इन लक्षणों वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फीट की दूरी बनाकर रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू पेपर व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है।
डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, उसके साथ ही चिकनगुनिया का प्रकोप भी शुरू हो गया है। ऐसे में जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर व ऋषि कॉलोनी की रहने वाली महिला को चिकनगुनिया हुआ है। जिले में अब तक चिकनगुनिया के पांच मरीज मिल चुके हैं। फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र राणा का कहना है कि डेंगू और चिकनगुनिया एक ही मच्छर (एडीज) के काटने से होता है। ऐसे में डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के लिए विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए। लोगों को हमेशा पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए। खांसी, जुकाम, बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।
जिले में डेंगू के 16 नए मरीज मिले हैं। जिससे आंकड़ा बढ़कर 634 तक पहुंच गया है। इसके साथ चिकनगुनिया के दो नए मामले आए हैं। साथ ही 22 दिन बाद कोरोना का एक मरीज मिला है। डेंगू के साथ ही चिकनगुनिया के मरीज मिलने लगे हैं। ऐसे में बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। -डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन सोनीपत।