फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corona-infected woman gives birth to child in car at civil hospital gate, both dead

कोरोना संक्रमित महिला ने नागरिक अस्पताल के गेट पर कार में बच्चे को दिया जन्म, दोनों की मौत

Thu, 22 Apr 2021 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Corona-infected woman gives birth to child in car at civil hospital gate, both dead
सोनीपत। शहर के नागरिक अस्पताल में प्रसव के लिए लाई गई महिला ने मुख्य गेट पर कार में ही बच्चे को जन्म दिया। नवजात की जन्म के बाद ही मौत हो गई जबकि महिला को उपचार के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ घंटे बाद उसकी भी मौत हो गई। जांच करने पर महिला कोरोना संक्रमित मिली। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड नियमों के तहत महिला का अंतिम संस्कार कराया। वहीं नवजात का परिजनों ने गांव में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव पबसरा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसकी 29 वर्षीय पत्नी गर्भवती थी। करीब एक महीने से उसका उपचार नागरिक अस्पताल में चल रहा था। वह अपनी पत्नी को एक सप्ताह पहले प्रसव पीड़ा होने पर नागरिक अस्पताल में लेकर गया था। प्रसूति विभाग से उसे महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में रेफर कर दिया था। जहां से उनको फिर नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया। इस दौरान प्रसव प्रक्रिया में एक सप्ताह का समय बताया गया। बताया गया कि महिला को प्रसव होने में एक सप्ताह का समय होने की बात कही गई थी। व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी की बुधवार देर शाम उसकी पत्नी की हालत खराब होती देख उसे कार से अस्पताल लेकर निकले। जब वह अस्पताल के गेट के पास पहुंचे तो महिला ने कार में ही बच्चे को जनम दिया, जिसके चंद मिनट बाद ही नवजात की मौत हो गई। वहीं महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। इस दौरान महिला की कोरोना जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव मिली। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि महिला का 19 अप्रैल को सैंपल लिया गया था और 21 अप्रैल को उसकी रिपोर्ट पहले ही पॉजीटिव आ गई थी, लेकिन परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बताया कि उनको उस रिपोर्ट के बारे में पता नहीं था। वीरवार को महिला का कोरोना नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

प्रसव के लिए आई महिला की कोरोना सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला का अंतिम संस्कार कोविड नियमों के तहत कराया गया है। - नरेंद्र सिंह, प्रभारी, सिक्का कॉलोनी चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed