फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corona Effect: 375 students of 13 trades promoted to second year without exams

कोरोना प्रभाव : 13 ट्रेड के 375 विद्यार्थी बिना परीक्षा दिए दूसरे साल में प्रमोट

Sun, 09 Jan 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corona Effect: 375 students of 13 trades promoted to second year without exams
सोनीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चलाए जा रहे दो साल के कोर्सों में शिक्षा ग्रहण करने वाले पहले साल के विद्यार्थियों को दूसरे साल में प्रमोट कर दिया गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने कोरोना के बढ़ते मामलों व तीसरी लहर को देखते हुए यह आदेश दिए हैं। प्रदेश की सभी राजकीय व निजी आईटीआई में दो वर्ष के पाठ्यक्रम में पहले वर्ष शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को यह लाभ दिया गया है। इस आदेश के बाद सोनीपत आईटीआई की 13 ट्रेड में पहले वर्ष में शिक्षा ग्रहण करने वाले 375 विद्यार्थियों को बिना परीक्षा लिए अगले वर्ष में प्रमोट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोनीपत आईटीआई में कुल 27 ट्रेडस हैं। इनमें से 13 ट्रेडस में दो वर्ष का पाठ्यक्रम है। आईटीआई अधिकारियों की मानें तो कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह पहले वर्ष के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा लिए अगले वर्ष में प्रमोट करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के सरकारी व निजी आईटीआई में शिक्षा ग्रहण करने वाले करीब 40 हजार से अधिक विद्यार्थियों को इसका फायदा मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि एक वर्षीय पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को परीक्षाएं देनी होंगी।
विज्ञापन

चल रही हैं परीक्षाएं
आईटीआई में इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं। इन परीक्षाओं में दो वर्षीय पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष की प्रायोगिक व इंजीनियरिंग ड्राइंग की परीक्षाएं दे दी हैं। इनकी थ्यूरी, वर्कशाप केलकुलेशन एंड साइंस व इंप्यलाबिलिटी स्किल की परीक्षाएं होनी थी। विभाग ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विद्यार्थियों को बिना परीक्षा दिए ही दूसरे साल की कक्षाओं में प्रमोट कर दिया है। हालांकि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेडस के विद्यार्थियों को मिला फायदा
इस निर्णय से सोनीपत आईटीआई में 13 ट्रेड्स में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को राहत मिली है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रीशियन, मशिनिष्ट, मशिनिष्ट ग्राइंडर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, पेंटर जनरल, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, फिटर, टूल एंड डाई मेकर, वायरमैन, लिफ्ट एस्केलेटर मैकेनिकल के करीब 375 विद्यार्थियों को लाभ मिला है।

वर्जन
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभाग ने दो वर्षीय पाठ्यक्रम में पहले वर्ष के विद्यार्थियों को दूसरे वर्ष में प्रमोट किया है। इस निर्णय से आईटीआई की 13 ट्रेडस में पहले वर्ष के करीब 375 विद्यार्थियों को फायदा पहुंचा है। हालांकि एक वर्षीय पाठ्यक्रम में शिक्षा ग्रहण करने वाले और दो वर्षीय पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को परीक्षाएं देनी होंगी।
विक्रम सिंह, प्राचार्य, आईटीआई, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed