{"_id":"644981d98dd7be85b203f5c6","slug":"corona-dies-again-after-14-months-18-new-infected-found-sonipat-news-c-17-1-135058-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 14 माह बाद कोरोना से फिर मौत, 18 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 14 माह बाद कोरोना से फिर मौत, 18 नए संक्रमित मिले
Thu, 27 Apr 2023 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। 14 माह बाद बुधवार को कोरोना से एक बार फिर एक संक्रमित की मौत हो गई, जबकि 18 नए संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह रही की 26 मरीजों के ठीक होेने से सक्रिय केस घटकर 73 रह गए हैं। तीन संक्रमितों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है तो 70 को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं कोरोना से बचाव के लिए जिले में 1 अप्रैल से वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। एक की मौत के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 278 हो गया है।
गांव प्याऊ मनियारी के रहने वाले 47 वर्षीय दुकानदार कैंसर से पीड़ित थे। वह काफी समय से बीमार थे। जिला नागरिक अस्पताल सोनीपत में 1 फरवरी को उन्हें टीबी की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां कुछ दिन उपचार दिया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। उपचार के दौरान 4 मार्च को उन्हें कैंसर की पुष्टि हुई। इसके बाद वह दिल्ली के पार्क अस्पताल में जाकर कैंसर के उपचार के लिए कीमोथैरेपी कराने लगे। 24 अप्रैल को उन्हें बुखार व सांस लेने में दिक्कत हुई तो उसका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 24 अप्रैल की शाम उनकी मौत हो गई। दिल्ली से रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कोरोना से मौत की पुष्टि की है। इससे पहले कोरोना से 23 फरवरी, 2022 को मौत हुई थी।
मृतक की पत्नी व बेटे का किया कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट निगेटिव
कोरोना से दुकानदार की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम प्याऊ मनियारी पहुंची। इस दौरान टीम ने मृतक की पत्नी व उनके बेटे की कोरोना जांच के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट किया। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी ने लोगों से कोरोना से बचाव की अपील की है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद लोग कोविड नियमों को भूल गए हैं। अस्पताल से लेकर बाजार में लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। मास्क व शारीरिक दूरी जैसे नियमों का पालन न करना लोगों के लिए मुश्किलें पैदा करने लगा है। उपायुक्त ललित सिवाच लोगों से अपील कर रहे कि वह पहले की तरह सतर्कता बरतते हुए प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन अवश्य करें। बुधवार को कोरोना जांच के लिए 111 लोगों के नमूने लिए गए। जिनको जांच के लिए खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल की प्रयोगशाला में भेजा गया है।