{"_id":"606b5d1a8ebc3ef10744e394","slug":"corona-95-positive-cases-found-sonipat-news-rtk603118086","type":"story","status":"publish","title_hn":"95 नए कोरोना संक्रमित मिले, 45 मरीज ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
95 नए कोरोना संक्रमित मिले, 45 मरीज ठीक हुए
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को 95 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16029 तक पहुंच गई है। सोमवार को 45 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 15419 मरीज ठीक हो चुके हैं और 522 का इलाज चल रहा है। इससे पहले 31 मार्च को 102 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-7 में एक, सेक्टर-12 में छह, सेक्टर-13 में चार, सेक्टर-15 में ग्यारह, सेक्टर-23 में पांच, जिला कारागार में एक, विशाल नगर में एक, गीता भवन मंदिर में एक, चावला कालोनी में एक, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक, बाबा कालोनी में दो, छोटूराम चौक के पास दो, न्यू कालोनी में एक, आठ मरला में एक, एटलस रोड के पास एक, मुरथल विवि में एक, सदर पुलिस कालोनी में एक, सुजान सिंह पार्क में एक, प्रभू नगर में दो, पंचशील कालोनी में एक, न्यू ब्रह्म कालोनी में एक, मलिक कालोनी में एक, विकास नगर में एक, आदर्श नगर में तीन, ओमेक्स सिटी में एक, पारकर रेजिडेंसी में दो, अंसल सुशांत काउंटी में एक, जनता कालोनी में एक, साबुन दरवाजा में एक, प्रेम नगर में एक, लाल दरवाजा में एक, हनुमान नगर में एक, मयुर विहार में एक, अग्रसेन नगर में एक, शास्त्री कालोनी में दो, सिक्का कालोनी में एक, राम नगर में एक, सेक्टर-7 गोहाना में एक, उत्तम नगर गोहाना में एक, मेन बाजार गोहाना में पांच, अनाज मंडी गोहाना में एक, गांधी नगर गन्नौर में तीन मरीज मिले हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में ये मिले संक्रमित
ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत गांव जुआं में एक, कबीरपुर में एक, गढी ब्राह्मणान में दो, अटेरना में एक, शहजादपुर में एक, गढ़ी केसरी में एक, जटवाडा मं एक, फाजिलपुर में एक, हरसाना में एक, ठरू में एक, रोहणा में दो, रूड़की में एक, सेवली में एक, चीनी मिल गोहाना में एक व खरखौदा में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
----
लक्षण मिलने पर लापरवाही नहीं बरतें लोग
लोगों को यदि खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच कराएं। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फीट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है।
-
2654 बुजुर्गों समेत 6723 को लगी कोरोना वैक्सीन
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव को सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। विभाग की ओर से सोमवार को 2654 बुजुर्ग लोगों ने वैक्सीन लगवाई। साथ ही 64 फ्रंटलाइन वर्कर्स व 57 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। 45 से 59 वर्ष तक 3948 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। इस तरह सोमवार को 6723 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जिन लोगों को सोमवार को पहली बार यह वैक्सीन लगी है, ठीक 28 दिन बाद उन्हीं लोगों को दोबारा वैक्सीन लगाई जाएगी। लेकिन कोरोना से बचने के लिए अब भी मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना होगा। साथ ही लोगों को एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखनी होगी।