फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona, 55 new cases found, 97 discharge, sonipat

55 नए कोरोना पॉजीटिव मिले, 97 मरीज ठीक हुए

Sun, 12 Jul 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
corona, 55 new cases found, 97 discharge, sonipat
सोनीपत। जिले में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है और यहां लोगों के पॉजिटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। यहां रविवार को 55 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जिनमें राई स्पोर्ट्स स्कूल व राई थाना के अंदर भी पॉजिटिव मिला है। इनके अलावा कुंडली, राई, बहालगढ़, बड़ी की फैक्टरियों में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है और फैक्टरी के कारण भी संक्रमण एक-दूसरे में फैल रहा है। जहां पहले दिल्ली के कारण ज्यादा संक्रमण फैला, वहीं अब फैक्टरियों के कारण भी केस लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2122 पर पहुंच गई है। यहां रविवार को 97 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई। यहां 1407 मरीज ठीक होने के बाद 791 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि जिले में रविवार को कोरोना के 55 मामले आए हैं और यह मामले शहरी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा आए हैं। इनमें भी फैक्टरी में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है और यहां रविवार के दिन भी फैक्टरियों में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह माना जा रहा है कि इनके कारण भी कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इस समय कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से लोग ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। इससे ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ी है। क्योंकि संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमण फैलने से रोकना एक बड़ी चुनौती है। वहीं कोरोना का कहर होने के बाद भी लोग नहीं संभल रहे हैं और वह नियमों का पालन तक नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
शहरी क्षेत्र के अंतर्गत सिक्का कालोनी में एक मरीज, मीनाक्षी गार्डन में दो मरीज, देवडू रोड पर एक मरीज, इंडियन कालोनी में एक मरीज, सेक्टर-13 में एक मरीज, मालवीय नगर में एक मरीज, सेक्टर-14 में तीन मरीज, तारा नगर में एक मरीज, वसंत विहार में तीन मरीज, सेक्टर-15 में एक मरीज, जनता कालोनी में चार मरीज, हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक मरीज, पटेल नगर में एक मरीज, सेक्टर-23 में एक मरीज व चिंतपूर्णी कालोनी में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत भैरा बाकीपुर में दो मरीज, कुंडली में छह मरीज, रायपुर में तीन मरीज, खुर्मपुर में एक मरीज, मोती लाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स राई में एक मरीज, मुरथल में एक मरीज, गढी केसरी में एक मरीज, राजलू गढी में एक मरीज, आईडीएक्स कंपनी कुंडली में दो मरीज, त्रिशुल कंपनी कुंडली में पांच मरीज, नाथूपुर में एक मरीज, जैनपुर में एक मरीज, प्याऊमनियारी में एक मरीज, सेरसा जाटी में एक मरीज, जाखौली में एक मरीज, राई थाना में एक, सिंघु बोर्डर के नजदीक कुंडली में एक मरीज, फाजिलपुर में एक व सोनीपत में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed