फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona, 49 positive cases found, old man dead, health, sonipat

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 49 नए पॉजिटिव मिले, 33 मरीज ठीक हुए

Mon, 29 Jun 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
corona, 49 positive cases found, old man dead, health, sonipat
सोनीपत। जिले में कोरोना ने कहर बरपाया हुआ है। यहां कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ ही मौत का सिलसिला भी लगातार जारी है। यहां गन्नौर के अशोक नगर में रहने वाले बुजुर्ग को पॉजिटिव मिलने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उसकी मौत हो गई। उसके बावजूद उसे कोरोना से मौत होने वालों में शामिल किया गया है और इस तरह जिले में 18 की मौत हो गई है। जबकि यहां रविवार को 49 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में 1246 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं तो रविवार को 33 मरीज ठीक हुए है। इस तरह 732 मरीज ठीक होने से 496 का अभी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बुजुर्ग की मौत से मरने वाले 18 हुए
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि गन्नौर शहर के अशोक नगर के रहने वाले 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। उनको लगभग दस दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिलने पर बीपीएस मेडिकल कालेज खानपुर में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के बाद उनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली थी। उसके बावजूद उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। लेकिन प्रशासन ने इसे कोरोना के कारण मौत होने वालों में शामिल कर लिया है और इसकी अभी जांच भी शुरू कर दी गई है। इस तरह जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 18 पहुंच गई है। इस तरह बढ़ते कोरोना पॉजिटिव को देखते हुए प्रशासन ने कई प्राइवेट होटलों में कोविड केयर सेंटर बनाए है, जहां अपने खर्च पर मरीज भर्ती हो सकते हैं। यह कोविड केयर सेंटर शहर व मुरथल में बनाए गए हैं।
विज्ञापन

20 महिलाएं मिलीं कोरोना पॉजिटिव
डीसी श्यामलाल पूनिया के अनुसार सेक्टर-15 की 35 वर्षीय महिला, लिवासपुर की 17 वर्षीय किशोरी, बहालगढ़ की 8 वर्षीय बालिका, नरेला के पास सोनीपत में 28 वर्षीय महिला, लिवासपुर में 35 वर्षीय महिला व उसकी 13 वर्षीय बेटी, 33 वर्षीय महिला, मेन बाजार गोहाना में 80 वर्षीय वयोवृद्ध महिला, मेन बाजार गोहाना में 24 वर्षीय महिला व 10 वर्षीय बच्ची, मैक्स हाईट कुंडली में 41 वर्षीय महिला, गांव शाहपुर तुर्क में 40 वर्षीय महिला व उसकी 16 वर्षीय बेटी, सेक्टर-14 में 39 वर्षीय महिला, गांव बढ़मलिक में 35 वर्षीय महिला, हेम नगर में 41 वर्षीय महिला व परिवार की 16 वर्षीय लड़की, जाजी गांव में 30 वर्षीय महिला, बहालगढ़ में 30 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में मिले कोरोना पॉजिटिव
ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कालोनी में 46 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-15 में 22 वर्षीय युवक, मेन बाजार गोहाना में 30 वर्षीय युवक व परिवार का 33 वर्षीय युवक, मेन बाजार गोहाना में ही 18 वर्षीय युवक, मैक्स हाइटस कालोनी कुंडली में 16 वर्षीय लड़का व परिवार का 15 वर्षीय लड़का, हेम नगर में 10 वर्षीय लड़का व परिवार का 44 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले है।

ग्रामीण क्षेत्र में यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
लिवासपुर गांव में 17 वर्षीय लड़का, कुंडली में 23 वर्षीय युवक, रसोई में 40 वर्षीय युवक, गन्नौर गांव में 17 वर्षीय लड़का, कमासपुर गांव में 22 वर्षीय युवक, बढ़मलिक में 25 वर्षीय युवक, कमासपुर में 32 वर्षीय युवक, बीसवा मील में 27 वर्षीय युवक, बढ़मलिक में 18 वर्षीय युवक, 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, 23 वर्षीय युवक, 64 वर्षीय वृद्ध, 21 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, 37 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय युवक, 12 वर्षीय लड़का, 30 वर्षीय व्यक्ति, 45 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed