फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona, 15 new cases found

15 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, तीन मरीज ठीक हुए

Tue, 16 Mar 2021 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
corona, 15 new cases found
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने लगे हैं। सोमवार को 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 15132 तक पहुंच गई है। सोमवार को तीन मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 14969 मरीज ठीक हो चुके हैं और 77 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-14 में एक, सेक्टर-15 में एक, सेक्टर-29 में एक, आवासीय सोसायटी टीडीआई में एक, मालवीय नगर सोनीपत में एक, माडल टाउन में एक, भगतपुरा सोनीपत में एक, शास्त्री कॉलोनी में एक और ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत शिव ढाबा मुरथल में दो व वार्ड नंबर 8 बडी रोड गन्नौर में चार मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना का पहला मामला 21 मार्च को आया था। इसके बाद से हर रोज कोरोना के नए केस मिल रहे थे। पिछले काफी दिनों से कोरोना के नए मामलों में गिरावट आ रही थी, सोमवार को फिर 15 नए कोरोना केस आने से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि लोगों को अब भी कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। सभी नियमों का पहले की तरह पालन करें, क्योंकि अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed