फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona, 11 positive cases found, sonipat

जिले में कोरोना का कहर जारी, 2 परिवारों के 8 सदस्यों समेत 11 कोरोना पॉजीटिव मिले

Tue, 12 May 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
corona, 11 positive cases found, sonipat
कमासपुर गांव में बल्लियां लगाकर सील करते लोग - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। मंगलवार को 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें 8 कोरोना पॉजिटिव दो परिवारों से हैं तो तीन अलग-अलग परिवारों से। यह सभी जैनपुर व मीमारपुर गांव के रहने वाले हैं, जिनमें से एक परिवार इस समय टीडीआई रहता है और उसमें सबसे ज्यादा पांच कोरोना पॉजिटिव मिले है। इस तरह जिले में अब 118 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, जिनमें से 30 ठीक हो चुके हैं तो अन्य का सामान्य हालत में उपचार चल रहा है। वहीं जिले में लगातार आजादपुर सब्जी मंडी के आढ़तियों व सब्जी लेकर जाने वालों के कारण कोरोना पॉजिटिव मिल रहे है जो प्रशासन के रोक लगाने के बाद भी वहां जाते रहे और अब कोरोना जांच कराने पर कोरोना पॉजिटिव निकल रहे है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार सुबह तक 107 कोरोना पॉजिटिव थे, लेकिन जब खानपुर कलां के मेडिकल कालेज से दोपहर बाद रिपोर्ट आई तो उससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई। जिसमें जिले के 11 कोरोना पॉजिटिव मिले तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने तुरंत दौड़ लगानी शुरू कर दी। इनमें एक ही परिवार के पांच कोरोना पॉजिटिव मिले है जो मूलरूप से मीमारपुर गांव के रहने वाले हैं और इस समय टीडीआई में रहते हैं। यह आजादपुर मंडी में आढ़ती है और वहां से संक्रमित होने के कारण पूरे परिवार को कोरोना पॉजिटिव कर दिया, जिसमें आढ़ती, उसकी पत्नी, दो बेटे व बेटी शामिल है। जैनपुर के पहले कोरोना पॉजिटिव मिले आजादपुर मंडी में जाने वाले किसान की पत्नी, बेटा व बेटी भी संक्रमित हो गए हैं और इन तीनों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। इनके अलावा जैनपुर का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है जो मंडी में जाता था। मीमारपुर का एक युवक व किशोर भी कोरोना पॉजिटिव मिले, जिनको कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव होने की बात कही जा रही है। इस तरह से जिले में कोरोना पॉजिटिव बढ़कर 118 हो गए है, जिनमें से 30 ठीक होकर अपने घर आ चुके हैं। वहीं अन्य की सामान्य हालात है और उनका उपचार चल रहा है। दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी से ज्यादा हालात बिगड़ गए है, क्योंकि प्रशासन की रोक के बावजूद यहां से किसान व आढ़ती मंडी में जाते रहे। इस कारण ही 48 कोरोना पॉजिटिव केवल आजादपुर मंडी से जुड़े हुए मिले है।
विज्ञापन

कमासपुर गांव, ऋषि कालोनी व हनुमान नगर को सील कराया
कमासपुर गांव, ऋषि कालोनी व हनुमान नगर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। जिस तरह से कमासपुर, ऋषि कालोनी व हनुमान नंगर में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है। उसको देखते हुए इन जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है तो इनके बफर जोन भी बनाए गए है। जिससे कंटेनमेंट जोन में किसी की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed