फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Conveyed the message of cleanliness by cleaning public places.

Sonipat News: सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया

Sun, 19 Jul 2026 06:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 19 Jul 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Conveyed the message of cleanliness by cleaning public places.
फोटो : सोनीपत शहर में अ​भियान के तहत झाड़ू लगाते स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। स्वच्छता से स्वागत अभियान के अंतर्गत रविवार को नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। स्वच्छता अभियान की शुरुआत सुभाष चौक से की गई। लोगों ने मिलकर सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र व मेयर राजीव जैन ने झाड़ू लगाकर किया। लगभग एक घंटे तक चले विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान सुभाष चौक एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई तथा लोगों को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


सुभाष चंद्र ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन आज जन आंदोलन का रूप ले चुका है। लोगों में स्वच्छता के प्रति पहले की अपेक्षा अधिक जागरूकता आई है और गांवों तथा शहरों में सफाई को जीवनशैली का हिस्सा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से न केवल शहर सुंदर बनते हैं, बल्कि गंदगी से फैलने वाली अनेक बीमारियों पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि जब तक आमजन स्वेच्छा से इस अभियान से नहीं जुड़ेंगे, तब तक स्थायी स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने नागरिकों से अपने घर, गली, बाजार और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह शहर को स्वच्छ रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घरों और दुकानों का कचरा सड़क या नालियों में न फेंके, बल्कि नगर निगम की कचरा संग्रहण गाड़ियों में ही डालें। इस दौरान निगम पार्षद संजीव वलेचा, त्रिभुवन कौशिक, पार्षद प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed