फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contractors will not measure if roads are filled with rain water, DC reprimands on drainage irregularities

Sonipat News: सड़कों पर बारिश का पानी भरा तो नपेंगे ठेकेदार, निकासी की अव्यवस्था पर डीसी की फटकार

Fri, 30 Aug 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 30 Aug 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Contractors will not measure if roads are filled with rain water, DC reprimands on drainage irregularities
सोनीपत के बीसवां मील-नाहरा-बहादुरगढ़ रोड पर निकासी की अव्यवस्था को लेकर अधिकारियों से नाराजगी
सोनीपत। बारिश के बाद अगर सड़कों पर पानी भरा दिखाई दिया तो संबंधित ठेकेदार व अधिकारियाें पर कार्रवाई की जाएगी। वीरवार को अलसुबह भारी बारिश के बाद उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित खस्ताहाल संपर्क मार्गों व अन्य सड़कों पर पानी की निकासी का जायजा लिया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के संपर्क मार्गों सहित अन्य सड़कों पर जगह-जगह हुए गड्ढों को जल्द भरवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बीसवांमील से जठेड़ी रोड पर दौरे के दौरान बारिश का ज्यादा पानी भरा होने पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द समाधान करवाने की बात कही।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 29 अगस्त के सोनीपत संस्करण में जिलाभर की खस्ताहाल सड़कों व निकासी व्यवस्था के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। जिलाभर की सड़कों पर बारिश के पानी व निकासी की अव्यवस्था को लेकर उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने बारिश के तुरंत बाद अधिकारियों के साथ जीटी रोड, मुरथल रोड, बहालगढ़, राई, कुंडली व बीसवांमील से जठेड़ी रोड का दौरा कर निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पानी की निकासी व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बारिश बंद होने के 1-2 घंटे के बाद अगर किसी सड़क पर पानी भरा पाया गया तो संबंधित ठेकेदार व अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जीटी रोड पर कई जगह बारिश का पानी खड़ा मिलने पर उपायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश देते हुए निकासी का स्थाई समाधान करवाने की बात कही।
विज्ञापन

पानी निकासी के लिए योजना बनाने की तैयारी
उपायुक्त ने कहा कि देवीलाल पार्क के पास व बहालगढ़ चौक पर पानी की निकासी के लिए उसे देवीलाल पार्क में डालने के लिए योजना बनाई जाए, ताकि सड़क पर पानी न भरे। साथ ही रसोई व कुंडली में जीटी रोड पर भरने वाले बारिश के पानी को ड्रेन में छोड़ने के लिए स्थाई योजना तैयार की जाए। गोल्डन हट के पास जीटी रोड पर भरने वाले पानी को एचएसवीपी की ग्रीन बेल्ट में डालने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क मार्गों के गड्ढे भरवाने के निर्देश
उपायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जीटी रोड के संपर्क मार्गों पर कई जगह गड्ढे बने हुए हैं। इससे दुर्घटना होने का खतरा ज्यादा है, इन्हें तुरंत ठीक करवाएं। कुंडली स्थित प्राइमरी स्कूल का भी दौरा करते हुए यहां भरने वाले बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई योजना तैयार कर इसे ड्रेन में डलवाने का कार्य शुरू करवाया जाए, ताकि यहां पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
सीईटीपी प्लांट की मांगी रोजाना रिपोर्ट
उपायुक्त ने राई स्थित एचएसआईआईडीसी के कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) का भी दौरा कर यहां की स्थिति का जायजा लिया और सीईटीपी प्लांट की इनपुट व आउटपुट पानी की रिपोर्ट प्रतिदिन भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीसवांमील से जठेड़ी रोड पर हुए जलभराव को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई और तुरंत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

राई विश्राम गृह में की बैठक
उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ राई स्थित विश्राम गृह में बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले की सड़कों पर जलभराव व पानी की निकासी व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी सड़क पर बारिश के बाद पानी भरा रहता है तो संबंधित ठेकेदार व अधिकारी कार्यवाही के लिए तैयार रहें। इस दौरान एसीपी अमित धनखड़, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पंकज गौड़, उपमंडल अधिकारी अभियंता दिलबाग मेहरा, जनस्वास्थ्य विभाग, एचएसआईआईडीसी व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 सोनीपत के बीसवां मील-नाहरा-बहादुरगढ़ रोड पर निकासी की अव्यवस्था को लेकर अधिकारियों से नाराजगी

सोनीपत के बीसवां मील-नाहरा-बहादुरगढ़ रोड पर निकासी की अव्यवस्था को लेकर अधिकारियों से नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed