फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contractor dies in collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से ठेकेदार की मौत

Thu, 03 Mar 2022 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Contractor dies in collision with unknown vehicle
हेम नगर के पास बहालगढ़ रोड पर वाहन की टक्कर से ठेकेदार की मौत हो गई। वह देर रात राजस्थान से घर लौट रहे थे। पुलिस ने उनके भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव पलड़ा फिलहाल सेक्टर-13 निवासी प्रेम सिंह ने सिक्का कॉलोनी चौकी पुलिस को बताया कि वह कस्टम विभाग में कार्यरत है। उनका छोटा भाई प्रदीप कुमार (46) ठेकेदारी करता था। वह आदर्श नगर में गांधी चौक के पास रहता था। 1 मार्च की रात करीब दो बजे वह राजस्थान के टोंक से वापस आया था। वह रात में बहालगढ़ में बस से उतरकर ऑटो में सवार होकर सोनीपत आ गया। वह हेम नगर के पास ऑटो से उतरकर घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था तो अज्ञात वाहन ने उसको अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उनके भाई को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उपचार के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने प्रेम सिंह के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। जिससे हादसा करने वाले वाहन की पहचान कर चालक को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed