फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contract workers strike after new tender is allotted for drinking water supply

पेयजल आपूर्ति के लिए नया टेंडर आवंटित होने पर ठेकाकर्मियों ने की हड़ताल

Wed, 08 Sep 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Contract workers strike after new tender is allotted for drinking water supply
सेक्टर-23 स्थित जलघर के पास पानी आपूर्ति बंद करने के बाद प्रदर्शन करते ठेकाकर्मी। संवाद - फोटो : Sonipat
शहर के रेलवे लाइन पार क्षेत्र में बेहतर पेयजल आपूर्ति के लिए नया टेंडर आवंटित होने पर ठेकेदार ने 18 कर्मियों को हटा दिया। इस पर रोषित 40 ठेकाकर्मियों ने मंगलवार सुबह पानी आपूर्ति बंद करके हड़ताल कर दी। पानी आपूर्ति नहीं होने के कारण आधा शहर पानी के लिए ठहर गया। करीब डेढ़ लाख लोगों को दोपहर तक पानी नहीं मिल सका, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग दोपहर तक पानी के लिए भटकते रहे। वहीं गुस्साए कर्मियों ने सेक्टर-23 जलघर पर एकत्रित होकर ठेकेदार व नगर निगम के खिलाफ रोष जताया और हटाए गए कर्मियों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर में पानी आपूर्ति के लिए नया टेंडर लगाया गया है। एक सप्ताह पहले नगर निगम के अधिकारियों ने रेलवे लाइन पार क्षेत्र में छह माह तक पानी आपूर्ति के लिए 58.65 लाख रुपये का टेंडर आवंटित किया। नए ठेकेदार ने पानी आपूर्ति का जिम्मा संभालते ही पहले से काम कर रहे 18 कर्मियों को हटा दिया, जिससे कर्मचारी भड़क गए। कर्मचारियों ने नगर निगम के अधिकारियों पर अनदेखी व ठेकेदार पर मनमानी के आरोप लगाते हुए मंगलवार को पेयजल आपूर्ति बंद कर दी। इसके चलते शहर के जवाहर नगर, सेक्टर-23, वेस्ट रामनगर, आर्य नगर, कालूपुर, विकास नगर, मालवीय नगर आदि क्षेत्रों में पानी आपूर्ति नहीं हो सकी। लोग पानी आपूर्ति के लिए निगम अधिकारियों को फोन करते रहे। इस पर निगम अधिकारियों ने हटाए गए कर्मियों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का आश्वासन दिया। इस पर दोपहर बाद पानी की आपूर्ति दोबारा शुरू हो सकी।
विज्ञापन

कर्मियों की संख्या घटी तो पानी आपूर्ति में आएगी परेशानी
ठेकाकर्मी मुनीराम, संदीप, विजय ने बताया कि रेलवे लाइन पार क्षेत्र में पहले से 58 कर्मचारी पानी आपूर्ति में लगे हुए थे। नए ठेकेदार ने काम संभालते ही 18 कर्मियों को हटा दिया। उसका कहना है कि निगम अधिकारियों के साथ 40 कर्मचारियों को रखकर काम कराने का अनुबंध हुआ है। वे लगातार 8 घंटे की ड्यूटी कर पेयजल आपूर्ति कर रहे थे, लेकिन ठेकेदार ने 18 कर्मी हटा दिए हैं। ऐसे में उन्हें पेयजल आपूर्ति सुचारु करने में दिक्कत होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि संगठन के साथ मिलकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। हटाए गए कर्मचारियों को वापस लेने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले परेशान लोग
घरेलू कार्य तक नहीं किए जा सके
सुबह से पानी आपूर्ति नहीं होने के कारण घरेलू कार्य तक नहीं किए जा सके। नगर निगम की ओर से रोजाना पानी आपूर्ति की जाती थी, लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने के कारण पानी आपूर्ति बंद रही, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ा।
- सुरेखा निवासी जवाहर नगर
वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए थी
नगर निगम की ओर से समय पर पानी आपूर्ति की जानी चाहिए। मंगलवार सुबह पानी आपूर्ति नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। कॉलोनी के लोगों ने कर्मचारियों को फोन किया, तब हड़ताल की जानकारी मिली। ऐसी स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए थी।
- शकुंतला निवासी वेस्ट रामनगर
सुनिश्चित हो पेयजल की आपूर्ति
पेयजल की आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए। मंगलवार को सुबह पानी नहीं आया तो मुसीबत बढ़ गई है। पानी की कमी के कारण रोजमर्रा के काम नहीं हो सके। जनस्वास्थ्य विभाग को ऐसी समस्या की स्थिति में अलग से प्रबंध करके रखने चाहिए।
- बिमला निवासी वेस्ट रामनगर
सबमर्सिबल से पानी लाना पड़ा
रेलवे लाइन पार क्षेत्र में पानी आपूर्ति नहीं होने से लोगों को बड़ी परेशानी हुई। अधिकतर घरों में पानी खत्म हो गया था। पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो लोगों ने आसपास के घरों में लगे सबमर्सिबल से पानी लाना पड़ा।

- राजबीर निवासी वेस्ट रामनगर
वर्जन
एक सप्ताह पहले नगर निगम ने पानी आपूर्ति के लिए टेंडर आवंटित किया है। ठेकेदार द्वारा कुछ कर्मियों को हटाने की सूचना मिली है। इस कारण ठेकाकर्मियों ने पानी आपूर्ति बंद कर दी थी। उन्हें समझाया गया कि हटाए गए कर्मियों को दूसरी जगह लगाया जाएगा। इस पर दोपहर बाद पानी आपूर्ति दोबारा चालू करा दी गई है।
- अशोक रावत, एसई नगर निगम सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed