फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contract workers staged a semi-naked protest after their contract expired.

Sonipat News: अनुबंध खत्म होने पर संविदा कर्मियों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Tue, 11 Nov 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Contract workers staged a semi-naked protest after their contract expired.
फोटो :07: सोनीपत लघु सचिवालय में अर्धनग्न प्रदर्शन करते काम से हटाए गए संविदा कर्मी। स्रोत: पाठ
सोनीपत। बिजली निगम का द इंपीरियल प्राइवेट लिमिटेड के साथ दो साल से चल रहा अनुबंध खत्म हो गया है। इससे एजेंसी ने कर्मियों को काम से हटा दिया है। इसके विरोध में संविदा कर्मियों ने सोमवार को लघु सचिवालय में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले वह गढ़ी ब्राह्मणान के पास एकजुट हुए और जुलूस निकाल कर लघु सचिवालय पहुंचे और प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार कृति को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि ठेका प्रथा के तहत युवाओं का लगातार शोषण किया जा रहा है। ठेकेदार अपनी मनमर्जी से जब चाहे उन्हें हटा देते हैं। इससे युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। दो वर्ष से कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे थे। कई बार चोट भी लगी है। उसकी भी कोई भी मदद नहीं की गई है।
विज्ञापन

अब एजेंसी का टेंडर खत्म होने के बाद कर्मचारियों को हटा दिया गया है। यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। दिनेश, श्याम, मनजीत, सुनील, दीपक, सुरेंद्र, रामबीर ने कहा कि विस चुनाव से पहले सरकार ने प्रदेश के युवाओं से वादा किया था कि सरकार आने के बाद सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। ठेका प्रथा बंद होगी। सत्ता में आने के बाद सरकार ने अपने वादे के विपरीत जाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि संविदा कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्य पर लगाया जाए। इस दौरान राजेश, योगेश, सुरेश, कर्मबीर, जगविंद्र, सतबीर, प्रदीप, सतीश सुदेश भी उपस्थित रहे।

सिटी और औद्योगिक उपमंडल क्षेत्र में द इंपीरियल प्राइवेट लिमिटेड ने बिजली व्यवस्था सुचारु रखने के लिए दो साल का अनुबंध किया था। अनुबंध पूरा होने के बाद एजेंसी ने 8 नवंबर को पत्र लिखकर काम करने से इन्कार कर दिया है। -प्रदीप खोखर, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed