फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contract workers sitting on strike started a hunger strike.

Sonipat News: धरने पर बैठे संविदा कर्मियों ने शुरू किया आमरण अनशन

Fri, 14 Nov 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 14 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Contract workers sitting on strike started a hunger strike.
फोटो 03: सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर बेमियादी अनशन शुरू कर नारेबाजी करते संविदा सफाई कर्
सोनीपत। हटाए गए कर्मचारियों को वापस काम पर रखने की मांग को लेकर नगर निगम के गेट पर 43 दिन से धरने पर बैठे संविदा कर्मी मुकेश टांक व मुकेश कर्मा ने वीरवार को अनिश्चितकाल के लिए अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को वापस लेने के साथ सभी को रोजगार गारंटी नहीं दी जाती तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रधान मुकेश टांक ने बताया कि हटाए गए सफाई कर्मचारियों का धरना 1 अक्तूबर से चल रहा है। सुनवाई नहीं होने पर सफाई कर्मियों ने 1 नवंबर से कार्मिक अनशन शुरू किया था। सरकार व प्रशासन की तरफ से उनकी मांग को अभी तक नहीं माना गया। ऐसे में उन्हें वीरवार से आमरण अनशन शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविदा सफाई कर्मियों को परेशान किया जा रहा है। ठेकेदार की ओर से उन्हें 15-15 दिन का वेतन किया जा रहा है। इस तरह नाजायज कटौती करते हुए उन्हें आंदोलन के लिए विवश किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सावन कुमार, रविंद्र, युधिष्ठिर, सुरेश, सोनू, रवि, जयकंवार, संदीप, अजय, हजारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed