फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contaminated water spread on the road due to overflow of drain on Garhi Jhanjhara Road.

Sonipat News: गढ़ी झंझारा रोड पर नाला ओवरफ्लो होने से सड़क पर फैला दूषित पानी

Sat, 29 Nov 2025 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 29 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water spread on the road due to overflow of drain on Garhi Jhanjhara Road.
फोटो : 15: गढ़ी झंझारा रोड पर जमा दूषित पानी। पाठक
गन्नौर। गढ़ी झंझारा रोड पर पिछले कई दिनों से ओवरफ्लो नाला स्थानीय लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बना हुआ है। नाले का गंदा व बदबूदार पानी सड़क पर फैल जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सीवर लाइन जगह-जगह चोक पड़ी है, जिसके कारण गंदा पानी लगातार बाहर निकल रहा है और सड़क पर दलदल जैसी स्थिति बन चुकी है।
विज्ञापन

सड़क पर बने सीवर का ढक्कन भी खुला छोड़ रखा है जो हादसों को न्योता दे रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि दूषित पानी के कारण पूरे इलाके में दुर्गंध फैल गई है, जिससे दुकान पर बैठना भी मुश्किल हो गया है। घरों में रहने तक की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों ने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायतें दी गईं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

शिकायतों के बावजूद अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि तुरंत टीम भेजकर नाले की सफाई करवाई जाए और सड़क पर जमा दूषित पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए ताकि राहगीरों को राहत मिल सके। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नाला साफ कराने व सीवर की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे विरोध प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed