फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contaminated water has been filled in the street for six months, people are troubled

Sonipat News: गली में छह माह से भरा दूषित पानी, लोग परेशान

Mon, 11 Aug 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water has been filled in the street for six months, people are troubled
फोटो 28: सोनीपत के गन्नौर स्थित गांधी नगर की गली में भरा दूषित पानी। स्रोत: वीडियोग्रैब
गन्नौर। गांधी नगर में भरा दूषित पानी एक गंभीर समस्या का रूप ले चुका है। गली में दूषित पानी के कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने गली का निर्माण करवाने और दूषित पानी की निकासी समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

संदीप दहिया, गौरव, संदीप, रिंकू, मुकेश, जगदीश, कैप्टन रत्न गुलिया, साहब सिंह, सुरेंद्र, उमेद आदि ने बताया कि पिछले छह महीने से गली में घरों के सामने दूषित पानी जमा है। मजबूरी में लोगों को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। पानी घरों के समीप भरा होने से दीवारों में दरारें आनी शुरू हो गई हैं। इसके अलावा दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस पानी से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार की तरफ कदम नहीं उठाए गए तो वे मजबूर होकर सामूहिक प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई बार नगरपालिका अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि लगातार लापरवाही से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
- सचिन, नपा पार्षद


सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता के साथ गली का निरीक्षण किया गया है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए पानी निकासी की समस्या का समाधान किया जाएगा।
- प्रदीप खर्ब, सचिव, नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed