फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contaminated water from colonies of Gohana Road will go to Kakrai Road STP.

Sonipat News: गोहाना रोड की कॉलोनियों का दूषित पानी ककराई रोड एसटीपी में जाएगा

Fri, 04 Jul 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water from colonies of Gohana Road will go to Kakrai Road STP.
फोटो 09: सोनीपत के सेक्टर-23 चौक के पास सीवर कनेक्शन के लिए खोदाई करता बुलडोजर। संवाद
सोनीपत। तिरंगा चौक पर शंभूदयाल डिस्पोजल का पानी ककरोई रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की तरफ डायवर्ट कर दिया है। अब गोहाना रोड की कॉलोनियों का सीवर का पानी प्लांट पर भेजने के लिए सेक्टर 23 चौक पर कनेक्शन का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कनेक्शन के होने से गोहाना रोड स्थित मयूर विहार, शास्त्री कॉलोनी, इंडियन कॉलोनी के सीवर का पानी ककरोई रोड स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में पंहुचेगा। इससे इन कॉलोनियों में कई वर्ष से चल रही सीवर जाम की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

एसटीपी पर अभी केवल 8 एमएलडी सीवर का पानी जा रहा है। दोनों कनेक्शन होने के बाद 8-10 एमएलडी पानी राठधना एसटीपी के बजाय ककरोई रोड प्लांट पर जाने लगेगा। इससे शहर में दोनों हिस्सों में सीवर समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने बताया कि 10 वर्ष पुराने ककरोई रोड स्थित 25 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पूरी क्षमता से नहीं चल पा रहा है। इसके लिए 2020 में सूरी पेट्रोल पंप, पत्थर वाली गली, तिरंगा चौक, सेक्टर-23 चौक पर कनेक्शन करके सीवर का पानी डायवर्ट होना था। सूरी पेट्रोल पंप वाली गली व पत्थर वाली गली का कनेक्शन चार वर्ष पहले हो गया था, लेकिन दो कनेक्शन बाकी रह गए थे, जिन्हें अब करवाया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed