फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contaminated water floods the road due to a clogged drain; commuters face inconvenience.

Sonipat News: पॉक्सो जागरूकता रैली से बच्चों की सुरक्षा का संदेश

Thu, 16 Jul 2026 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water floods the road due to a clogged drain; commuters face inconvenience.
गोहाना के गांव बड़ौता में प्राचार्य करम सिंह और विद्यालय स्टाफ के साथ पोस्को जागरूकता अभियान में - फोटो : samvad
गोहाना। सोनीपत मार्ग स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौता में प्राचार्य करम सिंह की अध्यक्षता में पॉक्सो जागरूकता पखवाड़े के तहत रैली निकाली गई। रैली में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर गांव बड़ौता की विभिन्न गलियों से होकर निकली। इस दौरान विद्यार्थियों ने बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़े संदेश लोगों तक पहुंचाए। रैली की नोडल अधिकारी सुनीता शर्मा ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के महत्व और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की जानकारी दी।
विज्ञापन

विद्यालय में पॉक्सो जागरूकता पखवाड़े के दौरान नुक्कड़ नाटक, जागरूकता शपथ, पेंटिंग प्रतियोगिता, नारा लेखन और प्रश्नोत्तरी जैसी विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। पॉक्सो समिति के सदस्य अनिल वत्स, आशा और मोनिका ने रैली के सफल आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने डरना नहीं, बताना है, हर बच्चे को बचाना है जैसे जागरूकता नारों का जोश के साथ उद्घोष किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रवक्ता रमेश और सुमन सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed