{"_id":"6af779d9d2661421640ad717","slug":"construction-of-the-highway-has-blocked-access-to-the-fields-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163877-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हाईवे बनने से खेतों तक पहुंचने का रास्ता बंद, एसडीएम करेंगे निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हाईवे बनने से खेतों तक पहुंचने का रास्ता बंद, एसडीएम करेंगे निरीक्षण
विज्ञापन
-जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिक्षा मंत्री ने 19 में से 14 शिकायतों का किया समाधान
- स्वतंत्र नगर (खान कॉलोनी) में सरकारी जमीन से कब्जे हटाने के दिए निर्देश
फोटो 23 व 24:
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गोहाना-सोनीपत राष्ट्रीय राजमार्ग-352ए के निर्माण से एक किसान की जमीन हाईवे के दोनों ओर हो गई और खेतों तक आने-जाने का रास्ता बंद हो गया। शुक्रवार को जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सेक्टर-12 निवासी रामफल सिंह ने अपनी शिकायत दी तो शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने एसडीएम को लाठ-जौली स्थित जमीन का तुरंत निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। रिपोर्ट के आधार पर किसान को खेतों तक पहुंचने का रास्ता उपलब्ध करवाने की कार्रवाई की जाएगी।
लघु सचिवालय में शुक्रवार दोपहर बाद आयोजित हुई बैठक में 19 शिकायतों की सुनवाई हुई। इनमें से 14 का मौके पर समाधान करवाया गया, जबकि पांच शिकायतें लंबित रखते हुए संबंधित अधिकारियों को अगली बैठक तक कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इसमें पीएफ आवेदनों के लंबित रहने, अवैध ढाबों , सड़क पर कब्जे और फैमिली आईडी में गलत आय दर्ज होने से जुड़ी शिकायतें पहुंची। इस मौके पर विधायक निखिल मदान, देवेंद्र कादियान, उपायुक्त नेहा सिंह, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, डीसीपी सोनाक्षी सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा भी मौजूद रहे।
-- -- -
0अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
पीएफ से संबंधित शिकायत पर मंत्री ने अतिरिक्त उपायुक्त को जिले में लंबित आवेदनों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाए कि कितने दिन पुराने आवेदन लंबित हैं और देरी के लिए कौन जिम्मेदार है। किसी अधिकारी की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने पीएफ आवेदनों का जल्द निपटारा करने को कहा, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन
-- -- -
सड़क से 15 दिन में हटेगा कब्जा
खरखौदा के वार्ड-8 में अवैध होटलों से संबंधित शिकायत पर पुलिस अधिकारियों को नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए। वहीं, गांव ताजपुर तिहाड़ खुर्द निवासी नरेश की सड़क पर अवैध कब्जे की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को 15 दिन में कब्जा हटवाने को कहा गया। स्वतंत्र नगर (खान कॉलोनी) में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों की शिकायत पर भी मंत्री ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
-- -- -
गलत आय की दोबारा जांच होगी
परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय बढ़ने से संबंधित दो शिकायतों पर मंत्री ने अधिकारियों को दोबारा जांच करवाने और गलत दर्ज आय को नियमानुसार ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए और कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित नहीं रहना चाहिए।